लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर जनप्रतिनिधि आज शाम 6.40 बजे दिखाएंगे हरी झंडी।
इंदौर : गाड़ी संख्या 14309/14310 उज्जैन – देहरादून – उज्जैन द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार इंदौर तक कर दिया गया है। अब यह ट्रेन इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन से प्रति बुधवार और गुरुवार को रवाना होगी।
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया कि आज (1जून 2023) शाम 6.40 बजे सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और क्षेत्रीय विधायक संजय शुक्ला लक्ष्मीबाई नगर – देहरादून ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
पीआरओ मीणा ने बताया कि देहरादून से चलकर यह द्विसाप्ताहिक ट्रेन प्रति बुधवार व गुरुवार को उज्जैन, देवास होते हुए सुबह 6.05 बजे लक्ष्मीबाई नगर इंदौर पहुंचेगी। लक्ष्मीबाई नगर से यह ट्रेन बुधवार और गुरुवार को शाम 6.40 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन के उज्जैन आने – जाने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Related Posts
February 24, 2024 आदतन यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के लाइसेंस होंगे निरस्त
एमजी रोड और जवाहर मार्ग घोषित हुआ वन वे।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव की […]
January 26, 2025 उज्जैन में बाबा काल भैरव के दरबार में लागू नहीं होगा शराब बंदी का फैसला
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साफ किया है कि प्रदेश के धार्मिक महत्व के शहरों […]
December 26, 2022 मूक – बधिरों के लिए इंदौर पुलिस ने जारी की देश की पहली हेल्पलाइन
मूक - बधिर, दिए गए नंबर पर मैसेज अथवा वीडियो कॉल कर ले सकेंगे पुलिस की मदद।
इंदौर : […]
May 6, 2021 नियमों को शिथिल कर हर गरीब परिवार को उपलब्ध कराएं निःशुल्क खाद्यान्न- मुख्यमंत्री
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोविड संकटकाल में कोई भी गरीब बिना […]
October 15, 2023 हरसोला में है भवानी माता का चमत्कारी मंदिर
श्रद्धालुओं की मन्नत होती है पूरी।
400 साल पुराना बताया जाता है मंदिर का […]
October 21, 2021 पांच दिनी सांई भंडारे में 65 हजार लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण कर लिया पुण्य लाभ
इंदौर : एबी रोड स्थित सांई शक्ति स्थल, बिच्छूदास के बगीचे पर बीते 15 अक्टूबर से चल रहे […]
July 27, 2021 तीसरी लहर को लेकर स्थिति साफ होने तक नहीं करवाए जाएंगे निकाय चुनाव, निर्वाचन आयोग का हाईकोर्ट में जवाब
भोपाल : फ़िलहाल मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव नहीं होंगे।विशेषज्ञों की सलाह और […]