भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पूर्व लापरवाही बरतने के आरोप में उज्जैन के निगमायुक्त अंशुल गुप्ता को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर महाकाल मंदिर के प्रशासक संदीप सोनी को निगमायुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
घाटों की सफाई नहीं होने पर गिरी गाज।
बताया जाता है कि प्रधानमंत्री के 11 अक्टूबर के उज्जैन दौरे को लेकर प्रदेश सरकार अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री स्वयं तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं। इस सिलसिले में वे कैबिनेट की मीटिंग तक उज्जैन में कर चुके हैं। उनके संज्ञान में यह बात आई थी कि क्षिप्रा के घाटों की सफाई संतोषजनक नहीं है। इसपर उनकी नाराजगी की गाज निगमायुक्त अंशुल गुप्ता पर गिरी। उन्हें ताबड़तोड़ हटाकर भोपाल में उपसचिव पद पर पदस्थ कर दिया गया। फिलहाल संदीप सोनी को उज्जैन निगमायुक्त का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उन्हें हाल ही में महाकाल मंदिर का प्रशासक नियुक्त किया गया था।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को इंदौर आकर उज्जैन जाएंगे, जहां वे महाकाल मंदिर के नवीन सौंदर्यीकृत परिसर के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे।
Related Posts
March 25, 2025 उच्च न्यायालय के फैसले से जैन समाज को मिला न्याय..
जैन समाज के वैवाहिक विवादों के मामले हिंदू विवाह अधिनियम के तहत ही होंगे […]
March 11, 2017 जवानों पर आकाशीय बिजली गिरी…8 जवान झुलसे दंतेवाड़ा के बुरगुम जंगल में सर्चिंग पर गये जवानों के साथ हादसा
तीन जवान की हालत […]
January 31, 2023 वैश्विक स्तर पर हिंदू समाज को बांटने का किया जा रहा प्रयास – मरकाम
इंदौर : राष्ट्र सेविका समिति द्वारा जाल सभागृह में आयोजित दो दिवसीय लक्ष्मीबाई केळकर […]
March 15, 2021 वसीम रिजवी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दायर करने की मांग को लेकर सर्वधर्म संघ ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
इंदौर : शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी द्वारा इस्लामिक धार्मिक ग्रंथ से कुछ […]
March 17, 2023 MD ड्रग्स की तस्करी करने वाला आरोपी पकड़ाया
70 हजार रुपए मूल्य की एमडी ड्रग्स और दो पहिया वाहन बरामद
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार के […]
April 16, 2020 इंदौर में तेजी से बढ़ रहे पॉजिटिव मरीज, सात सौ के पास पहुंचा आंकड़ा इंदौर : दिल्ली भेजे गए सैम्पल्स की रिपोर्ट जैसे- जैसे आ रही है, कोरोना पॉजिटिव मामलों […]
December 10, 2020 बीजेपी निकाय चुनाव के लिए है तैयार, दर्ज करेगी बड़ी जीत- भूपेंद्र सिंह
भोपाल : नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने नगरीय निकायों के महापौर और अध्यक्ष पद के […]