भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साफ किया है कि प्रदेश के धार्मिक महत्व के शहरों में शराबबंदी का फैसला उज्जैन में बाबा काल भैरव के दरबार में लागू नहीं होगा। प्रसाद के रूप में यहां मदिरा का भोग लगता रहेगा। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि काल भैरव मंदिर में यह परंपरा सदियों से चली आ रही है, ऐसे में भक्त यहां मदिरा चढ़ा सकेंगे, उसपर कोई रोक नहीं रहेगी। बता दें कि शुक्रवार को महेश्वर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के धार्मिक महत्व के शहरों में शराबबंदी का ऐलान किया गया था। उसके बाद से ही ये आशंकाएं उठने लगी थी की उज्जैन के प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर में जहां मदिरा का भोग लगाने की परंपरा है, उसका निर्वहन कैसे होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्पष्टीकरण के बाद इन आशंकाओं का समाधान हो गया है।
Related Posts
September 10, 2019 घर में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने की ढाई लाख की लूट इंदौर : शहर में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार तड़के एक रिटायर्ड एक्साइज […]
August 19, 2023 विपक्ष के गैर जिम्मेदाराना रवैए के बावजूद संसद के मानसून सत्र में कई बिल पारित : लालवानी
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी का कहना है कि संसद के मानसून सत्र में विपक्ष का रवैया बेहद […]
October 6, 2024 दुनिया का हर धर्म मानवता का संदेश देता है : मुनिश्री प्रणाम सागर जी
रेसकोर्स रोड़ स्थित मोहता भवन में आयोजित हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा।सभी धर्मों के धर्म […]
September 30, 2021 स्वर्णिम विजय मशाल की सम्मान के साथ की गई अगवानी, सैनिक और सैन्य परिवारों का किया गया अभिनंदन
इंदौर : वर्ष 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय के 50वें वर्ष में प्रवेश होने […]
February 19, 2019 संघ प्रमुख का स्वयंसेवकों के साथ होगा संवाद इंदौर: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को इंदौर आए। वे यहां तीन दिन रुककर मालवा- निमाड़ […]
June 4, 2021 बात करते समय फटा मोबाइल, युवक की मौत…!
इंदौर : अगर आप मोबाइल का उपयोग कर रहे हैं तो सावधानी बरतें, मोबाइल आपकी जान भी ले सकता […]
June 26, 2023 राजा बख्तावर सिंह के प्रतिमा स्थल को विकसित कर बनाया जाएगा पर्यटन स्थल
पर्यटन मंत्री व महापौर ने महाराव राजा बख्तावरसिंह की प्रतिमा स्थल का किया […]