राजेंद्रनगर क्षेत्र के गणेशोत्सव में नागपुर के प्रसन्न जोशी पेश करेंगे गजलों की बानगी।
इंदौर : सिद्धि विनायक गणेश मंदिर, तरुण मंच, संस्था ब्रह्म चेतना, महाराष्ट्र समाज, वैशाली नगर महाराष्ट्र मंडल, आध्यात्मिक साधना मंडल और 20 से भी अधिक संस्थाओं द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित गणेशोत्सव के तहत 23 सितंबर शनिवार को रात्रि 8 बजे सिद्धि विनायक गणेश मंदिर धनवंतरी नगर के सभागृह में नागपुर के ख्यात ग़ज़ल गायक प्रसन्न जोशी श्रोताओं के लिए नायाब गज़लें पेश करेंगे। कार्यक्रम में प्रसन्न जोशी द्वारा जगजीत सिंह, उस्ताद गुलाम अली, मेहंदी हसन , पंकज उदास, तलत अजीज़ जैसे मशहूर ग़ज़ल गायकों की लोकप्रिय गज़लें प्रस्तुत की जाएंगी।कार्यक्रम का संचालन नागपुर के ही नाट्य कलाकार प्रफुल्ल माटेगांवकर करेंगे। तबले पर देवेंद्र यादव (नागपुर), की बोर्ड पर सौरभ किल्लेदार (नागपुर), वॉयलीन पर राहुल मोयल (इंदौर) और गिटार पर योगेश्वर कान्हेरे (इंदौर) संगत करेंगे।कार्यक्रम सभी संगीत रसिकों के लिए खुला है ।
Related Posts
February 26, 2022 वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
इंदौर : राष्ट्र सूर्य, स्वातन्त्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर की 56वीं पुण्यतिथि के अवसर […]
April 26, 2021 देश भर में जिला स्तर पर पीएम केयर्स फंड से स्थापित होंगे पीएसए ऑक्सीजन प्लांट्स
नई दिल्ली : अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने के प्रधानमंत्री के निर्देश पर पीएम […]
March 24, 2025 अमितेश नगर स्थित सरस्वती नदी में चलेगी नाव
महापौर ने किया शहर की प्रमुख नदी के घाटों का अवलोकन।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र […]
January 14, 2024 मित्र महोत्सव में खूब उड़ी पतंगें, देशी खेलों का छाया उल्लास
आम से लेकर ख़ास सभी ने मकर संक्रांति पर महापौर के आयोजन में की शिरकत।
पतंगबाज़ी और […]
April 27, 2020 रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण इंदौर : अष्टांंग आयुर्वेद महाविद्यालय एवं अस्पताल इंदौर के सहयोग से
कोरोना महामारी से […]
May 24, 2025 महिला सशक्तिकरण को लेकर दौड़ रविवार को होगी
लोक माता देवी अहिल्याबाई को समर्पित, राजवाड़ा से रीगल तिराहा तक होगी यह दौड़।
इंदौर […]
June 30, 2022 कोरोना से दिवंगत लोगों के परिजनों को शुक्ला देंगे 20 हजार रु. की मदद
इंदौर : कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने अपना वचन एवं दृष्टि पत्र गुरुवार को […]