इंदौर : सर्व धर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग ने नगर निगम के अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा छोटे कारोबारियों के साथ अमानवीय बर्ताव किए जाने की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि कोरोना संक्रमण काल में वैसे ही आम आदमी रोजी- रोटी को मोहताज हो गया है। ठेले व फुटपाथ पर सब्जी, फल व अन्य छोटा- मोटा सामान बेचकर लोग अपना गुजारा कर रहे हैं, ऐसे में उनका सामान व ठेला जब्त कर लेना, सड़क पर फेंक देना बेहद आपत्तिजनक है।
श्री बेग ने प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट से अपील की है कि वे निगम अधिकारी- कर्मचारियों की ज्यादती पर रोक लगाए। उन्होंने प्रशासन से भी आग्रह किया है की वह नियमों का पालन जरूर कराए पर किसी की रोजी- रोटी छीन जाए ऐसा कोई काम न करें। श्री बेग ने ठेला व फुटकर व्यापारियों से भी अनुरोध किया है कि वे कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक ही स्थान पर जमघट न लगाएं। मास्क पहनें और ग्राहकों से भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाएं। हम एकजुट होकर ही कोरोना संक्रमण का मुकाबला सफलता के साथ कर सकते हैं।
Related Posts
July 9, 2022 हर्बल कंपनियों की डीलरशिप के नाम पर ठगी करनेवाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश
इंदौर : हर्बल उत्पाद निर्माता कंपनियों की डिस्ट्रीब्यूटर, डीलरशिप दिलाने के नाम पर […]
July 26, 2019 अध्यात्म के मार्ग पर चलने के लिए श्रमणशील होना जरूरी इंदौर: रेसकोर्स रोड स्थित मोहता भवन में चल रहे चातुर्मासिक अनुष्ठान के तहत पूण्य कलश तप […]
October 31, 2019 विद्याधाम में गौवंश को परोसे गए 56 भोग इंदौर : एयरपोर्ट रोड पर विद्याधाम परिसर स्थित गौशाला में गौवंश के लिए 56 भोग महोत्सव का […]
September 25, 2022 नियमित दिनचर्या, संतुलित खानपान और जागरूक रहकर ही ह्रदय रोग से बचा जा सकता है – डॉ. मोदी
हृदय रोग से संबंधित प्रशिक्षण व नि:शुल्क लिपिड प्रोफाइल परीक्षण शिविर का बड़ी संख्या […]
May 4, 2022 इंदौर रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण को लेकर सांसद ने आमंत्रित किए सुझाव
इंदौर : कुछ दिन पहले सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण की योजना को […]
February 12, 2021 सड़क सुरक्षा माह के तहत 56 दुकान पर रोटरी क्लब मार्शल ने स्थापित किया फोटो बूथ
इंदौर : सड़क सुरक्षा माह के तहत रोटरी मंडल 3040 के क्लब रोटरी क्लब ऑफ इन्दौर मार्शल […]
January 23, 2021 मात्र 11दिनों में प्रसूति अवकाश से लौट आई निगमायुक्त, स्वच्छता के कामों का लिया जायजा
इंदौर : नगर निगम की आयुक्त प्रतिभा पाल मात्र 11 दिन के प्रसूति अवकाश के बाद शुक्रवार […]