भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साफ किया है कि प्रदेश के धार्मिक महत्व के शहरों में शराबबंदी का फैसला उज्जैन में बाबा काल भैरव के दरबार में लागू नहीं होगा। प्रसाद के रूप में यहां मदिरा का भोग लगता रहेगा। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि काल भैरव मंदिर में यह परंपरा सदियों से चली आ रही है, ऐसे में भक्त यहां मदिरा चढ़ा सकेंगे, उसपर कोई रोक नहीं रहेगी। बता दें कि शुक्रवार को महेश्वर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के धार्मिक महत्व के शहरों में शराबबंदी का ऐलान किया गया था। उसके बाद से ही ये आशंकाएं उठने लगी थी की उज्जैन के प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर में जहां मदिरा का भोग लगाने की परंपरा है, उसका निर्वहन कैसे होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्पष्टीकरण के बाद इन आशंकाओं का समाधान हो गया है।
Related Posts
April 21, 2025 दीपावली तक 17.5 किमी मार्ग पर दौड़ने लगेगी मेट्रो
5.9 किमी हिस्से में जल्द शुरू होगा कमर्शियल रन।
मीडिया से चर्चा में बोले मंत्री […]
February 27, 2024 492 करोड़ की लागत से बनेगा इंदौर का नया रेलवे स्टेशन
अगले 50 साल की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जा रहा स्टेशन का पुनर्विकास।
तमाम […]
April 16, 2021 ऑक्सीजन को लेकर मची अफरा- तफरी खत्म होने के बढ़े आसार, रिलायंस जामनगर से होगी 100 टन की आपूर्ति
इंदौर : ऑक्सीजन को लेकर बना अफरा- तफरी का माहौल अगले एक- दो दिन में खत्म होने की उम्मीद […]
September 18, 2020 नियम- शर्तों के साथ मनाया जा सकेगा नवरात्रि पर्व, गरबों की नहीं होगी इजाजत इंदौर : इंदौर में बड़े पैमाने पर मनाए जाने वाला नवरात्रि महापर्व पर भी कोरोना का साया पड़ा […]
January 7, 2021 ट्रम्प समर्थकों ने अमरीकी संसद को बनाया बंधक, सुरक्षाकर्मियों की फायरिंग में एक प्रदर्शनकारी की मौत
वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने जमकर हंगामा करते हुए अमेरिकी […]
April 29, 2023 आईडीए अध्यक्ष चावड़ा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
इंदौर : आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भोपाल में […]
April 12, 2021 रविवार को 31 हजार से अधिक लोगों का किया गया टीकाकरण
इंदौर : कोरोना संक्रमण से बचाव एवं जन स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु कोविड टीकाकरण अभियान […]