पार्टी के संभागीय मुख्यालय पर नगर अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने फहराया पार्टी का झंडा।
झंडा फहराने के बाद किया गया मिठाई का वितरण।
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी का 46वा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जावरा कंपाउंड स्थित संभागीय कार्यालय पर भाजपा का झंडा फहराया गया। इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं को मिठाई का वितरण किया गया। सभी ने एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की बधाई दी।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि 1951 में जनसंघ की स्थापना के बाद से ही कई चुनौतियों का सामना करते हुए हम आगे बढ़े। हमारे कार्यकर्ता कभी घबराए नहीं, लगातार डट कर खड़े रहे। बीजेपी की स्थापना के बाद भी यह सिलसिला जारी रहा, उसका एकमात्र कारण यही है कि हमारी पार्टी और संगठन, कार्यकर्ता आधारित दल है कार्यकर्ताओं की भावनाओं का पूरा सम्मान करता है। हमारी पार्टी एक ऐसा दल है, जिसका कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बनता है, प्रदेश अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष बनता है और पार्टी के सभी दायित्वों का निर्वहन करता है ।
प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती ने कार्यकर्ताओं को संगठन के 46वें स्थापना दिवस की बधाई दी और कहा कि हम सभी बहुत भाग्यशाली है कि हम दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के सदस्य हैं।हमने जनसंघ से लेकर आज तक एक लंबी लड़ाई लड़ी है। अब हमारा दल एक बेहतर मुकाम पर है। हमें इसी तरह अपनी पार्टी और संगठन को निरंतर आगे लेकर जाना है।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को केंद्र सरकार, राज्य सरकार और इंदौर का नगर निगम मिलकर अमली जामा पहना रहे हैं।समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। उसी का परिणाम है कि देश में बीते 10 सालों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 26 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं।हमारा देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।हमारी पार्टी का सदैव मूल मंत्र रहा है, पहले राष्ट्र फिर पार्टी और फिर व्यक्ति। इसी मूल मंत्र को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि लोग हमसे पूछते हैं कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कैसे हो गई और हम जवाब देते हैं कि इस पार्टी का सबसे बड़ा होने का कारण यह है कि जो भी कार्यकर्ता इस पार्टी से एक बार जुड़ता है, वह इसे छोड़ता नहीं है। जो पार्टी को छोड़ देता है,वह कभी किसी से नहीं जुड़ पाता।हमारी पार्टी देश में एकमात्र पार्टी है जो देशभक्ति सिखाती है, देश से प्रेम करना सिखाती है और देश की संस्कृति सनातन धर्म,भगवान राम, भगवान, कृष्ण की बात करती है। हम सब का सौभाग्य है कि हम ऐसी पार्टी के कार्यकर्ता है, जिसने जो भी संकल्प लिया उसे पूरा किया है। हमारे लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि पार्टी का स्थापना दिवस और रामनवमी एक ही दिन है। भगवान राम के आशीर्वाद से हमारी पार्टी इसी तरह देश की जनता को साथ लेकर आगे बढ़ती रहे।यही कामना है।
कार्यक्रम में विधायक रमेश मेंदोला,प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती,प्रवक्ता आलोक दुबे, नरेंद्र सलूजा,श्रीमती अंजू माखीजा,पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता,सूरज केरो,अक्षय कांती बम,सुधीर कोल्हे, भरत पारिख,श्रीमती पद्मा
भोजे,श्रीमती वृंदा गौड़,श्रीमती मुद्रा शास्त्री, अनिल गौहर,अजय सिंह नरूका, रामदास गर्ग,रितेश तिवारी,नितिन द्विवेदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।