थाना हीरा नगर एवं एमजी रेाड़ के नवीन थाना भवनों का किया लोकार्पण।
इंदौर : पुलिस की कार्यप्रणाली और बेहतर करने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, इंदौर नगरीय पुलिस के थाना हीरा नगर एवं थाना एमजी रोड़ के नवीन भवनों का निर्माण किया गया है। दोनों थाना भवनों का लोकार्पण बुधवार को गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि विधायी कार्य विभाग मंत्री (म.प्र.) शासन डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किया। उन्होंने विधिवत पूजा – अर्चना के बाद शिलालेख का अनावरण कर दोनों थानों को लोकार्पित किया।
इस अवसर पर विधायक क्षेत्र क्र-2 रमेंश मेंदोला, विधायक क्षेत्र क्र-3 आकाश विजयवर्गीय, पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर मकरंद देऊस्कर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (का/व्य.) इंदौर मनीष कपूरिया, पुलिस उपायुक्त ज़ोन-3 इंदौर मनीष कुमार अग्रवाल, अति. पुलिस उपायुक्त ज़ोन-3 राजेश रघुवंशी, अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि गण, थाना हीरानगर पर सहायक पुलिस आयुक्त धैर्यसिंह येवले, थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप पुरी, थाना एमजी रोड पर सहायक पुलिस आयुक्त वीपी शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
थाना हीरा नगर का निर्माण म.प्र. पुलिस हॉउसिंग कार्पोरेशन तथा थाना एम.जी रोड़ का निर्माण स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किया गया है।
Related Posts
March 2, 2020 देश के सबसे बड़े नगर भोज के लिए पितरेश्वर हनुमान की ओर से विजयवर्गीय ने नगर वासियों को दिया निमंत्रण इंदौर : पितृ पर्वत पर स्थापित पितरेश्वर हनुमान धाम के 9 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का […]
February 28, 2023 विधायक शुक्ला ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ मनाया फाग उत्सव
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक में रहने वाले हजारों नागरिकों ने क्षेत्रीय विधायक […]
April 7, 2021 भारी लूट- खसोट के चलते सरकार ने कोरोना से जुड़ी जांचों के तय किए अधिकतम शुल्क
इंदौर : कोरोना संक्रमण आम लोगों के लिए आपदा का सबब बन गया हो पर निजी अस्पताल व लैब के […]
May 9, 2021 मदर्स डे पर मां अहिल्या की शरण में पहुंचे कांग्रेसी,शहर को कोरोना से मुक्ति दिलाने की लगाई गुहार
इंदौर : रविवार को मदर्स डे के उपलक्ष्य में माता अहिल्याबाई की प्रतिमा पर शहर काँग्रेस […]
March 24, 2019 कमलनाथ- सिंधिया ने साजिश के तहत फंसाया दिग्विजय सिंह को- कैलाशजी इंदौर: कैलाश विजयवर्गीय और दिग्विजय सिंह के निजी रिश्ते भले ही अच्छे हों पर राजनीतिक […]
March 9, 2022 रोटी, कपड़ा, मकान के साथ पढाई, दवाई और कमाई वाला है बजट- मालू
इंदौर : खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविन्द मालू ने बजट को […]
June 30, 2025 आस्था और उल्लास भरे माहौल में निकली इस्कॉन की जगन्नाथ रथयात्रा
जगन्नाथ के जयघोष से गूंजता रहा यात्रा मार्ग।
देश-विदेश के भक्तों और संतों ने हाथों […]