इंदौर : यूएई सरकार के टूरिस्ट वीजा को मंजूरी देने के बाद एक सितंबर से इंदौर से दुबई की अंतरराष्ट्रीय फ़्लाइट पुनः प्रारंभ हो जाएगी। इसको लेकर एयरपोर्ट पर संक्षिप्त कार्यक्रम भी आयोजित होगा। केंद्रीय मंत्रीगण इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और सांसद शंकर लालवानी ने इसी सिलसिले में एयरपोर्ट इन्दौर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रबोध शर्मा, एयर इंडिया के एयरपोर्ट मैनेजर सचिन चिटनीस और विकास शाह इस मौक़े पर मौजूद थे।
सूरत, अमृतसर के लिए फ्लाइट की मांग।
मंत्री तुलसी सिलावट और सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर से हैदराबाद, ग्वालियर, जयपुर, नागपुर और जबलपुर की उड़ान सुविधा के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का इंदौर के नागरिकों की ओर से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इंदौर से अमृतसर, जम्मू और सूरत के लिए भी फ़्लाइट प्रारंभ करने का आग्रह सिंधिया से किया है।
मंत्री सिलावट और सांसद लालवानी ने कहा है कि इंदौर से सूरत की फ़्लाइट प्रारंभ होने से इंदौर के कपड़ा व्यवसाय को नई गति मिलेगी।
Related Posts
March 15, 2022 मिलावटी शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : नकली मिलावटी अवैध शराब बनाने वाले गिरोह के 06 आरोपी क्राइम ब्रांच इंदौर की पकड़ […]
December 26, 2024 महज दो दिन पहले नोटिस देकर ध्वस्त कर दी गौशाला
गौमाता के साथ निगमकर्मियों ने की क्रूरता, ठूंस - ठूंस कर वाहनों में भरने से कईं गायें […]
November 23, 2021 पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत से की मुलाकात, टोंकखुर्द में एसडीएम दफ्तर खोलने की रखी मांग
देवास : पूर्व मंत्री एवं सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने म.प्र. शासन के राजस्व […]
July 24, 2023 महू – सनावद ब्रॉडगेज के काम में लाई जा रही तेजी, टनल के हो चुके हैं टेंडर
इंदौर - भोपाल वंदे भारत में कम ऑक्यूपेंसी की समीक्षा की जा रही है।
इंदौर प्रवास पर […]
March 21, 2025 शुजालपुर में नाबालिग छात्रा के साथ लव जिहाद का मामला आया सामने
छात्रा के निजी फोटो खींचकर वायरल करने की दे रहा था धमकी।
आरोपी जावेद खां ने छात्रा […]
December 31, 2016 सानिया मिर्जा ने वर्ष 2016 को बताया शानदार मुंबई
भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने कहा कि उन्होंने 2016 में शानदार […]
March 5, 2021 शहर के 46 निजी अस्पतालों में किया जाएगा कोविड टीकाकरण
इंदौर : कोरोना टीकाकरण के लिये शहर में 46 निजी चिकित्सालयों में व्यवस्था की गई है। भारत […]