महिला थाना द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की सराहना की।
इंदौर : एडीजी (महिला सुरक्षा शाखा) पुलिस मुख्यालय भोपाल रिचा प्रज्ञा आकस्मिक निरीक्षण करने महिला थाना इंदौर पहुंची।
उन्होंने महिला थाना भवन, रिकॉर्ड का रखरखाव, सीसीटीएनएस, इत्यादि का निरीक्षण किया। थाने पर आने वाली पीड़ित महिलाओं की समस्या को किसतरह सुना जाता है, कैसे उनका निराकरण किया जाता है इसकी संपूर्ण प्रक्रिया को देखा और उसका जायजा लिया।
महिला थाना प्रभारी ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा हेतु कौन-कौन से जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं उसके बारे में भी एडीजी को अवगत कराया।
एडीजी रिचा प्रज्ञा ने महिला थाना इंदौर के समस्त स्टाफ से चर्चा कर उनकी परेशानियों का जायजा लिया।
महिला थाने की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए, उन्होनें महिला थाना इंदौर द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की भी सराहना की।
महिला थाने के निरीक्षण के दौरान एडीजी (महिला सुरक्षा शाखा) रिचा प्रज्ञा के साथ पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर हरिनारायणचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) इंदौर राजेश हिंगणकर एवं सहायक पुलिस आयुक्त (महिला सुरक्षा शाखा) इंदौर आशुतोष मिश्रा भी मौजूद रहे।
Related Posts
January 1, 2022 साजों के संगम से निकली सुरीली धुनों ने खुशनुमा बनाया नए साल का पहला दिन
इंदौर : नववर्ष 2022 का स्वागत गीत- संगीत की सुमधुर धुनों के साथ हो तो इससे अच्छी बात […]
December 6, 2021 11 दिसम्बर को लगेगी नेशनल लोक अदालत, आपसी समझौते से होगा मामलों का निपटारा
इंदौर : इंदौर जिले के न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के आपसी सुलह समझौते से त्वरित […]
February 12, 2024 अवैध देशी पिस्टल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने अवैध फायर आर्म्स की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार […]
June 22, 2025 स्टेट प्रेस क्लब मीडियाकर्मियों के प्रतिभावान बच्चों का करेगा सम्मान
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. द्वारा मीडियाकर्मियों के मेधावी छात्रों का सम्मान […]
October 28, 2020 कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में लगातार आ रही कमीं, डेथ रेट में भी आई गिरावट
इंदौर : जैसे- जैसे सियासी पारा गर्म हो रहा है, कोरोना संक्रमण सिमटता जा रहा है। सोमवार […]
June 10, 2022 मधु वर्मा बीजेपी इंदौर संभाग की चयन समिति के संयोजक बनाए गए
इंदौर : बीजेपी ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर संभागीय चयन समितियों की घोषणा कर दी है। […]
July 29, 2024 देश में सर्वाधिक बाघ मध्यप्रदेश में हैं
अन्तर्राष्ट्रीय बाघ दिवस 29 जुलाई पर विशेष ।
इंदौर : पृथ्वी का सबसे सुंदर प्राणी बाघ […]