महापौर भार्गव ने मौके पर निरीक्षण के बाद निगम अधिकारियों को दिए निर्देश।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एअरपोर्ट थाने से बांगडदा रोड तक सड़क निर्माण के साथ चौड़ीकरण को लेकर भी सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने क्षेत्र का दौरा करने के बाद अधिकारियों को इस बारे में निर्देशित किया।
महापौर भार्गव ने शनिवार को एअरपोर्ट थाने से 60 फीट रोड चौराहा होते हुए बागडदा रोड तक 2300 मीटर लंबाई 100 फीट चौड़ी सड़क निर्माण व चौड़ीकरण के सिलसिले में निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान महापौर ने क्षेत्रीय पार्षद, जनप्रतिनिधि व रहवासियों से भी सड़क चौडीकरण और सडक निर्माण के संबंध में चर्चा की। उन्होंने निगम अधिकारियों को उक्त सड़क निर्माण के साथ ही सड़क चौडीकरण के संबंध में सर्वे करने के भी निर्देश दिए।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि उक्त सड़क के निर्माण व चौड़ीकरण होने से एअरपोर्ट की ओर जाने वाले तथा सुपर कॉरिडार की ओर आने जाने वालों को बेहतर विकल्प मिलेगा। नागरिकों को भी जाम से होने वाली असुविधा से मुक्ति मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, जनकार्य प्रभारी राजेन्द राठौर, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती बरखा नितिन मालू, अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन, अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री डीआर लोधी सुनील गुप्ता, नरेश जायसवाल, क्षेत्रीय जोनल अधिकारी व अन्य उपस्थित थे।
Related Posts
March 22, 2023 राजवाड़ा पर उगते सूर्य को जल अर्पित कर की गई भारतीय नववर्ष की अगवानी
गुड़ी पूजन के साथ गीत, संगीत और नृत्य की दी गई प्रस्तुति।
प्रसाद व गुड धनिए का किया […]
February 27, 2017 नई गाड़ी का रजिस्ट्रेशन 7 दिन में नहीं तो कराना होगा RTO वेरिफिकेशन। भोपाल
नई गाड़ी का रजिस्ट्रेशन एक सप्ताह में न होने पर उसका आरटीओ में वेरिफिकेशन […]
August 2, 2020 सेना का ट्रक क्रेन सहित खाया पलटी, 4 जवान घायल भोपाल : रविवार को क्रेन के जरिए ले जाया जा रहा भारतीय सेना का ट्रक क्रेन सहित पलटी खा […]
March 10, 2024 मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के हाईटेक कार्यालय का शुभारंभ
किला मैदान मेंन रोड A 15, इंदौर पर मुख्यतः क्षेत्र 1 एवं शहर की जनता के समस्याओं के […]
July 6, 2024 भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे भगवान जगन्नाथ
रविवार, 07 जुलाई को श्री विद्याधाम से निकलेगी इस्कॉन की ये रथयात्रा।
वृंदावन से आए […]
January 2, 2023 यौन उत्पीडन के आरोप को लेकर हरियाणा के खेल मंत्री पर एफआईआर।
मंत्री पद से दिया इस्तीफा।
नई दिल्ली: चंडीगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को जूनियर एथलेटिक्स […]
June 16, 2021 1 जुलाई से प्रदेश पूरीतरह अनलॉक करने को लेकर मंत्रिमंडलीय समूह ने किया विचार- मंथन
भोपाल : गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता में आगामी 1 जुलाई से प्रदेश में टोटल […]