चोरी के दो ऑटो रिक्शा किए गए जब्त।
इंदौर : ऑटो रिक्शा चुराने वाले शातिर वाहन चोर को राजेन्द्र नगर पुलिस ने बंदी बनाया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किये हुए दो सवारी ऑटो रिक्शा (कीमत करीब 7 लाख रुपये) जब्त किए गए।आरोपियों ने मंहगे शौक व कर्जा होने के कारण ऑटो चोरी की वारदात करना कबूला। आरोपी ऑटो रिक्शा चोरी कर उनकी नंबर प्लेट बदलकर चला रहे थे।
रेती मंडी पानी की टंकी के पास से पकड़े गए आरोपियों के नाम 1. जितेन्द्र सिंह मकवाना उम्र 22 साल निवासी कुशवाह नगर बाणगंगा इन्दौर और 2. शिवम सोनी उम्र 20 साल निवासी कुशवाह नगर थाना बाणगंगा इन्दौर होना बताए गए।
आरोपियों पूछताछ में खुलासा किया कि उन्होंने 10 दिन पहले कंधारी झुलेवाले एबी रोड इंदौर के यहां से रात के समय एक आटो रिक्शा और दो तीन दिन पूर्व आनंद नगर से दूसरा आटो रिक्शा रात मे चोरी किया था। दोनों ऑटो रिक्शा जब्त कर
आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। विवेचना के आधार पर दोनों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।
Related Posts
June 9, 2025 प्रभु वेंकटेश बालाजी का आम के रस से किया गया अभिषेक
इंदौर : जब कभी भी भक्त हाथ में जल लेकर संकल्प लेता है तो वह संकल्प धातु के द्वारा ही […]
November 13, 2022 हाईकोर्ट में लोक अदालत के जरिए 117 प्रकरण निराकृत
85 लाख 84 हजार के अवॉर्ड हुए पारित।
85 लाख से अधिक के अवार्ड पारित।
इंदौर : मप्र […]
January 14, 2024 होटलों व ढाबों पर अवैध रूप से मदिरा परोसी जाने के खिलाफ आबकारी विभाग ने चलाया अभियान
25 से अधिक स्थानों पर कार्रवाई कर हजारों रुपए मूल्य की देशी - विदेशी शराब की गई […]
September 2, 2020 पूर्व शिवसेना प्रमुख रमेश साहू की गोली मारकर हत्या..! इंदौर : अनलॉक होने के बाद से ही शहर में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढा है। बेख़ौफ़ बदमाश […]
October 10, 2021 गुम हुई मासूम को ढूंढने चंदन नगर थाने का पूरा फोर्स उतरा सड़कों पर, 2 घंटे में बालिका को ढूंढ किया परिजनों के हवाले
इंदौर : थाना चंदन नगर पुलिस ने, 3 साल की गुम हुई बालिका को मात्र 2 घण्टे में तलाश कर […]
July 20, 2020 हालचाल जानने पहुंचे और जम गई महफ़िल… *कीर्ति राणा*
इंदौर : मरीज पूर्व विधायक जीतू जिराती हो तो उनकी खैरियत जानने वाले […]
May 18, 2022 छह थाना प्रभारियों के बदले गए थाने, दो को लाइन भेजा गया
इंदौर : उपायुक्त, पुलिस मुख्यालय, इंदौर निमिष अग्रवाल ने 08 थाना प्रभारियों का तबादला […]