इंदौर : ऑनलाइन ठगी की घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा आवेदक के 81,000/- रूपये वापस करवाए गए। ठग ने फर्जी लिंक के माध्यम से आवेदक से गोपनीय जानकारी लेकर रुपए ठग लिए थे।
ये था पूरा मामला।
आवेदक मनदीप कुमार निवासी-महू ने उनके साथ हुए ऑनलाइन फ्राड की शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदक ने गुगल पर योनो एप्प सर्च करते समय लिंक देखी। उसपर क्लिक करके जानकारी भरने पर आवेदक के बैंक खाते से 81,000/- की राशि Flipkart pvt ltd पर अनावेदक द्वारा उपयोग कर ली गई थी, जिस पर क्राइम ब्रांच इन्दौर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए Flipkart pvt ltd की टीम से संपर्क किया गया और आवेदक की आहरित राशि 81,000/- रूपये उसके बैंक खाते में सकुशल वापस कराए गए।
किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
क्राइम ब्रांच की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन सेल ने लोगों को आगाह किया है कि गूगल पर सर्च करके किसी भी अंजान लिंक को क्लिक ना करे। अपनी निजी जानकारी किसी भी लिंक में ओपन होने वाले फार्म में ना भरे। आपके द्वारा लिंक पर क्लिक करते ही आपके मोबाइल को ठग द्वारा एक्सेस कर आपकी निजी जानकारी बिना आपकी अनुमति के ठग के पास चली जाती है, जिसका दुरूपयोग कर आरोपी द्वारा आपके साथ ठगी की जाती है। इस तरह की घटना की सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना पर दे या क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा संचालित साइबर हेल्पलाइन नंबर 704912-4445 पर सूचित करे।
Related Posts
May 15, 2021 मप्र में कोरोना कर्फ्यू से फिलहाल राहत नहीं, 12 की परीक्षाएं रहेंगी स्थगित, सीएम शिवराज का एलान
भोपाल : मध्य प्रदेश में फिलहाल कोरोना कर्फ्यू से राहत नहीं मिलेगी। सीएम शिवराज सिंह […]
April 24, 2024 हनुमान जयंती पर विद्याधाम में मातृशक्ति ने किया सुंदरकांड का पाठ
लगाया चने-टिक्कड़ का भोग
इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित श्री विद्याधाम पर महामंडलेश्वर […]
October 17, 2021 पांच दिवसीय शाही साईं भंडारे के दूसरे दिन 6 हजार भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया
इंदौर : एबी रोड स्थित सांई शक्ति स्थल, बिच्छूदास के बगीचे पर चल रहे पांच दिवसीय शाही […]
May 16, 2021 29 मई तक बढाया गया जनता कर्फ्यू, सप्ताह में 5 दिन खुली रह सकेंगी खेरची किराना दुकानें
इंदौर : जनता कर्फ्यू का दायरा एक बार फिर बढा दिया गया है। कलेक्टर मनीष सिंह ने आदेश […]
April 27, 2020 इंदौर में कोरोना संक्रमित 31 नए मरीज मिले, 12 सौ के पार पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा इंदौर : कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। कभी कम तो कभी ज्यादा […]
July 7, 2020 जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव का कारक बना कोरोना..! वर्ष 2020 के कोरोना संकट ने अद्वितीय शिक्षाओं को हमारे जीवन में जोड़ दिया है। पिछले कई […]
November 15, 2021 बाबासाहब पुरंदरे के निधन से इतिहास और संस्कृति के क्षेत्र में बड़ा शून्य पैदा हो गया है- पीएम मोदी
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लेखक, इतिहासकार और रंगमंच के विराट व्यक्तित्व […]