इंदौर : पुलिस के सुस्त रवैए के कारण कनाडिया थाना क्षेत्र में लगातार चोरियां हो रहीं हैं। दो दिन पहले यहां सेवाश्री धाम में आमने-सामने के घरों में घुसे चोर लाखों का माल चुरा ले गए।
मिली जानकारी के अनुसार कनाड़िया के सेवाश्री धाम में रहने वाले एमवायएच के मेल नर्स अमित तिवारी और उनके सामने रहने वाले निकुंज अग्रवाल ने शुक्रवार रात चोरी का केस दर्ज करवाया। निकुंज ने बताया कि उनका भाई पुणे की आईटी कंपनी के लिए वर्क फ्रॉम होम कर रहा है। वह एक सप्ताह के लिए पुणे गया हुआ है, इस बीच उसके सूने घर में चोरी हो गई। चोर वहां से सोने की चेन,अंगूठी, कान की बाली, चांदी का सिक्का, चांदी की गाय, चांदी का कड़ा और नकदी सहित करीब ढाई लाख रुपए का माल चुरा ले गए।
अमित तिवारी ने बताया कि मैं भी परिवार के साथ बाहर गया हुआ था। 26 जुलाई को सुबह लौटा तो देखा कि निकुंज के घर पुलिस आई हुई है। मैं अपने घर में घुसा तो पता चला कि मेरे यहां भी चोरी हो गई। चोर मेरे घर से 20 हजार रुपए और सोने के जेवर ले गए। हमने फुटेज देखे तो तीन चोर दिखे। यानी चोरों ने हम दोनों के घरों पर धावा बोला था।
अब यूलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
Related Posts
April 27, 2025 जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए है कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
बीजेपी की केंद्र और प्रदेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप।
इंदौर : मध्यप्रदेश विधानसभा में […]
November 8, 2022 एमजी रोड सड़क निर्माण की गुणवत्ता की आईआईटी से हो जांच
सड़क निर्माण में हुआ करोड़ों का भ्रष्टाचार।
12 इंच की सड़क को 11 इंच की बनवाने वाले […]
May 4, 2021 थाना प्रभारियों को प्रमोशन देकर बनाएंगे एसडीओपी, मप्र में अब सुधर रहे हालात- नरोत्तम
इंदौर : शिवराज सरकार ने थाना प्रभारी स्तर के अधिकारियों को प्रमोशन देकर उन्हें sdop […]
February 7, 2025 अपनी मांगों को लेकर 20 फरवरी से चरणबद्ध आंदोलन करेंगे सरकारी चिकित्सक
भोपाल : मध्य प्रदेश शासकीय/ स्वाशासी चिकित्सक महासंघ ने अपनी मांगों को लेकर आगामी 20 […]
December 27, 2021 सावधानी रखकर बचा जा सकता है साइबर क्राइम से, अखंड वेदांत सम्मेलन में साइबर एक्सपर्ट्स ने दी जानकारी
इंदौर : देश में मोबाइल के 100 करोड़ से अधिक, इंटरनेट के 50 करोड़, डेबिट कार्ड के 90 […]
June 26, 2023 बीजेपी युवा मोर्चा ने आपातकाल के विरोध में मनाया काला दिवस
वाहन रैली निकालकर जताया विरोध।
इंदौर : भाजपा युवा मोर्चा ने आपातकाल के विरोध में […]
March 31, 2023 ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए जरूरी कदम उठाएं शासन – प्रशासन – नेमा
इंदौर : पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा ने गुरुवार को पटेल नगर मंदिर में हो रहे धार्मिक […]