बीजेपी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के अंतिम दिन हो सकते हैं शामिल।
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार और रविवार को दिल्ली में होने जा रही है। बताया जाता है कि बैठक के अंतिम दिन कांग्रेस को एमपी में बड़ा झटका लग सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके सांसद पुत्र नकुलनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।कमलनाथ के अलावा मप्र के अन्य कई बड़े कांग्रेसी नेता भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस में किनारे कर दिए जाने और राज्यसभा में भी नहीं भेजे जाने से कमलनाथ खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। यही कारण है कि वे कांग्रेस छोड़ बीजेपी में जाने का मन बना चुके हैं।
राहुल गांधी की न्याय यात्रा के मप्र में प्रवेश से पहले इसे बड़े धमाके के तौर पर देखा जा रहा है। सूत्रों की माने तो मध्य प्रदेश के बड़े नेताओं को भाजपा में लाने का प्रयास लंबे समय से किया जा रहा था। जो निर्णायक स्थिति में पहुंच गया है। ऐसा माना जा रहा है कि अधिवेशन के आखिरी दिन कांग्रेस के बड़े नेता भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
Related Posts
January 10, 2024 स्कूल बस की चपेट आकर मृत रेस्त्रां संचालक के परिजनों ने शव के साथ किया चक्काजाम
स्कूल संचालक को भी आरोपी बनाने की मांग की।
मुआवजे के साथ मृतक की बेटियों के भरण - […]
September 6, 2022 नगर निगम ने शिक्षक दिवस पर 85 शिक्षकों का किया सम्मान
शिक्षक देश की धरोहर है, इनका प्रतिदिन हो सम्मान- मंत्री।
व्यक्तित्व के निर्माण में […]
July 14, 2023 आईडीए की स्कीम से मुक्त होकर 20 से अधिक कालोनियां होंगी वैध
आईडीए संचालक मंडल की बैठक में कई योजनाओं के डिनोटिफिकेशन को दी गई मंजूरी।
176 करोड़ […]
March 23, 2020 होम आइसोलेशन में भेजे गए यात्रियों के घरों पर लगाए गए लाल स्टिकर इंदौर : स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर निगम के कर्मचारी भी विदेशों से लौटे उन लोगों की […]
January 19, 2021 कांग्रेस के कुनबे में कलह: पहले शहर अध्यक्ष पर लगाया टिकट बेचने का आरोप, बाद में लिया यू टर्न…!
इंदौर : एक कहावत है 'सूत न कपास, जुलाहों में लट्ठम- लट्ठा', कुछ ऐसी ही हालत इन दिनों […]
March 7, 2022 आईएमए इंदौर के आईएसी कप क्रिकेट टूर्नामेंट में एमवाय टाइटन्स ने खिताब पर जमाया कब्जा
इंदौर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज मैदान पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की इंदौर शाखा द्वारा आयोजित […]
June 5, 2023 शहर के पर्यावरण को सुधारने हेतु द इंदौर इनिशिएटिव अभियान का आगाज
इन्दौर : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वरिष्ठ चिकित्सक एवं आम आदमी पार्टी के नेता डॉ. […]