एप्रीन पहनकर नेम प्लेट भी लगायेंगे।
ड्रेस कोड पर अमल शुरू।
इंदौर : इंदौर जिले में संचालित 514 उचित मूल्य दुकानों से सार्वजनिक वितरण प्रणाली का राशन वितरण किया जा रहा है। कलेक्टर इलैया राजा टी के मार्गदर्शन में नवाचार करते हुए जिले में उचित मूल्य दुकानदारों के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। दुकानदार निर्धारित कलर की एप्रीन पहनेंगे और अपनी पहचान के लिये नेम प्लेट भी लगाएंगे।
इस नवाचार की शुरूआत खाद्य विभाग के प्रभारी अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर के निर्देशन में की गई है। जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारू ने बताया कि जिले में संचालित समस्त 514 उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं के लिए ग्रे कलर का एप्रीन और नेम प्लेट बनवाए गए हैं। इससे राशन वितरण करने वाले विक्रेता की पृथक पहचान हो सकेगी। सभी विक्रेताओं को यह निर्देश भी दिए गए हैं कि निर्धारित दिवस एवं समय में उचित मूल्य दुकान खोलकर एप्रीन पहनकर एवं नेम प्लेट लगाकर ही राशन वितरण करें। उचित मूल्य दुकान के बाहर दृश्य गोचर स्थल पर मुख्यमंत्री हेल्पलाईन नंबर 181 भी सभी दुकानों पर लिखवाए गए हैं। राशन प्राप्त नहीं होने या दुकान बंद होने पर उक्त निःशुल्क नंबर पर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
Related Posts
January 28, 2017 यूपी मे भाजपा का घोषणापत्र जारी, लैपटॉप के साथ 1 GB डाटा फ्री भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए आज पार्टी का घोषणापत्र […]
July 23, 2025 एमटीएच में महिला ने धड़ से जुड़े दो सिर वाले जुड़वा बच्चों को दिया जन्म
इंदौर : शहर के एमटीएच अस्पताल में एक महिला ने एक धड़ से जुड़े दो सिर वाले जुड़वा बच्चों […]
September 16, 2022 जूनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए मध्यभारत की टीम घोषित
इंदौर : 30 वी जूनियर नेशनल टेनिस बॉल प्रतियोगिता हरिद्वार (उत्तराखंड) में दिनांक 21 […]
May 11, 2023 भारतीय संस्कृति और तकनीकि ज्ञान परंपरा देश को पुनः विश्वगुरु बनाएगी – डॉ. पांडे
इंदौर : अभियंता स्व. कृष्णाजी विनायक वझे भारत की प्राचीन ज्ञान विज्ञान की परंपरा के […]
September 15, 2023 मप्र में केंद्र की योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू किया गया है..
मध्यप्रदेश सरकार गरीबों, दलितों , महिला सशक्तीकरण एवं जन जातियों के उत्थान की बात ही […]
June 20, 2021 टीकाकरण अभियान में सहयोग के लिए धर्मगुरु भी आए आगे, लोगों से टीका लगवाने का किया आग्रह
इंदौर : कोरोना से बचाव के लिए टीका ही कारगर उपाय है। मानव जीवन सुरक्षा के लिए टीकाकरण […]
March 17, 2020 कोरोना ने यात्रियों की आवाजाही पर डाला असर, कई ट्रेनें की गई निरस्त इंदौर : कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लोग यात्रा करने से बच रहे हैं। यात्रियों की […]