बीजेपी कार्यालय में मनाया गया दीपोत्सव

  
Last Updated:  November 13, 2023 " 01:18 am"

नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने की माता महालक्ष्मी की पूजा – अर्चना।

हम सभी ज्योतिर्मय होकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक के जीवन में नई आशाओं व उत्साह का संचार करें – गौरव रणदिवे

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर दीपावली के उपलक्ष्य में माता महालक्ष्मी का पूजन किया गया और पार्टी कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी गई।नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता महालक्ष्मी की पूजा – अर्चना की गई।

गौरव रणदिवे ने नगरवासियों को दिवाली की मंगल कामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि हम प्रफुल्लित होकर सभी के जीवन में आशाएं जगाएं, इस मायने में दीपावली आत्म साक्षात्कार का पर्व है। दीया जलता है, आलोक बिखेरता है लेकिन वही दीपक जब समूह में कतारबद्ध होकर सामूहिक रूप में दूसरों के साथ जलता है, तो उसकी आभा आसपास के पूरे परिवेश को आलोकित कर देती है। इस तरह दीपावली पर्व मिलजुलकर विकास करने और सभी के जीवन को सुखमय बनाने का संदेश देता है।

इस अवसर पर रणदिवे ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों के सुखी जीवन, समृद्धि और उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस पर्व पर हम सभी ज्योतिर्मय होकर, सबको साथ में लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक के जीवन में नई आशाओं और उत्साह का संचार करें, दीप पर्व यही संदेश देता है।

इस अवसर पर चुनाव संचालन समिति के नगर संयोजक बाबू सिंह रघुवंशी ,पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, नगर महामंत्री सविता अखण्ड, कोषाध्यक्ष गुलाब ठाकुर, घनश्याम शेर, मुकेश मंगल,मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी, सह मीडिया प्रभारी नितीन द्विवेदी, कार्यालय मंत्री ऋषिसिंह खनूजा, नितीन पाण्डे, राजू चौहान, निरंजनसिंह चौहान, ज्योति पंडित, हर्षवर्धन बर्वे अजय अग्निहोत्री, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *