इंदौर : जिला यादव अहीर समाज केंद्रीय समिति के आह्वान पर जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शहर के यादव बाहुल्य क्षेत्रों में घर-घर भगवान कृष्ण के जीवन चरित्र पर आधारित रंगोली बनाई गई। महिलाओं और युवतियों ने सुबह से दोपहर तक इन रंगोली से निर्मित रचनाओं को अपने आंगन और दीवारों पर उकेरा तथा अपने कुलदेवता की आराधना की। केंद्रीय समिति के अध्यक्ष ओंकार यादव, दीपू यादव, बंते यादव एवं रमेश उस्ताद ने बताया कि इस बार चूंकि जन्माष्टमी पर निकलने वाली परंपरागत शोभायात्रा स्थगित कर दी गई थी, इसलिए वरिष्ठजनों ने मल्हारगंज थाने के पीछे स्थित दिल्लीवाल यादव अहीर समाज धर्मशाला पर अपने आराध्य भगवान कृष्ण का पूजन कर महाआरती की। सुबह शोभायात्रा के शुभारंभ अवसर पर 11 बजे और रात्रि 12 बजे जन्मोत्सव की आरती भी की गई। समाज बंधुओं ने अपने कुलदेवता से विश्व को कोरोना से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना भी की। इस अवसर पर पार्षद मुन्नालाल यादव, हरिनारायण यादव, पूर्व पार्षद के.के. यादव सहित समाज के अनेक वरिष्ठ बंधु उपस्थित थे।
Related Posts
January 6, 2023 प्रवासी सम्मेलन में भाग लेने शुरू हुआ मेहमानों का आगमन
आईडीए की 'पधारो म्हारे घर' योजना के तहत तीन परिवारों के छह सदस्य पहुंचे इंदौर।
आईडीए […]
September 27, 2020 नालायक कहे जाने पर सीएम शिवराज ने कमलनाथ पर जमकर साधा निशाना
इंदौर : सीएम शिवराज ने कमलनाथ द्वारा उन्हें नालायक कहे जाने पर जोरदार पलटवार किया। […]
June 2, 2021 पाथ व देसाई फाउंडेशन की अभिनव पहल, प्रशासन को भेंट की उच्च क्वालिटी की 10 हजार रेपिड टेस्टिंग किट, कुल 2 लाख किट देंगे
इंदौर : देवी अहिल्याबाई होलकर के शहर इंदौर की यह खासियत है कि आपदा से लड़ने के लिए […]
August 21, 2020 इंदौर में झमाझम बारिश, सड़कें बनीं तालाब, कई बस्तियां हुई जलमग्न..! इंदौर : शुक्रवार शाम से हो रही धुआंधार बरसात ने समूचे शहर को पानी- पानी कर दिया है। […]
February 7, 2021 बीजेपी के उज्जैन में होनेवाले प्रशिक्षण वर्ग को लेकर सौंपी गई जिम्मेदारियां
उज्जैन : भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 12 - 13 फरवरी को […]
November 22, 2020 आद्य गौड़ ब्राह्मण समाज का परिचय सम्मेलन जनवरी में होगा
इंदौर : आद्य गौड़ ब्राम्हण सेवा न्यास के तत्वावधान में इस बार अ.भा. सर्व ब्राम्हण युवा […]
September 20, 2020 अब केवल भीड़ भरे क्षेत्रों में ही निगमकर्मी कर सकेंगे स्पॉट फाइन की कार्रवाई इंदौर : बिना मॉस्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ नगर निगम द्वारा […]