कलेक्टर इलैया राजा टी ने निराश्रित बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व

  
Last Updated:  August 30, 2023 " 07:09 pm"

इंदौर : अहिल्या सेना, इंदौर के बैनर तले भाई – बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व राजकीय बाल संरक्षण आश्रम के निराश्रित बच्चों के बीच मनाया गया। कलेक्टर इलैया राजा टी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा भी इस दौरान मौजूद रहे।

आश्रम की बालिकाओं ने कलेक्टर इलैया राजा व अन्य अतिथियों को राखी बांधी।कलेक्टर ने आश्रम के बच्चों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। संस्था अहिल्या सेना के पदाधिकारी विनोद खंडेलवाल, विवेक खंडेलवाल और अन्य साथियों ने इस मौके पर आश्रम की बालिकाओं व अन्य बच्चों को मिठाई खिलाई और उपहार वितरित किए। इस अवसर पर बाल संरक्षण आश्रम को रंगबिरंगी गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

कलेक्टर ने किया बाल आश्रम का निरीक्षण।

बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाने के बाद कलेक्टर इलैया राजा टी ने राजकीय बाल संरक्षण आश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने निराश्रित बच्चों को उपलब्ध कराई जा सुविधाओं का भी जायजा लिया।

पानी के रिसाव की समस्या को जल्द हल करने का दिया आश्वासन।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर इलैया राजा टी के ध्यान में यह बात लाई गई की आश्रम की छत से पानी टपकता है, इसपर उन्होंने समस्या के शीघ्र निराकरण का भरोसा दिया।

25 वर्षों से निराश्रित बच्चों के साथ मना रहे रक्षाबंधन का पर्व।

अहिल्या सेना के विनोद खंडेलवाल ने बताया कि वे और उनके साथी बीते 25 वर्षों से बाल संरक्षण आश्रम के निराश्रित बच्चों के साथ रक्षाबंधन की खुशियां बांटते आ रहे हैं। उद्देश्य यही रहता है कि रिश्तों की महक से महरूम ये बच्चे हमारे पर्वों की खुशियों वंचित न रहें। विनोद खंडेलवाल ने कहा कि इस बार उन्होंने कलेक्टर इलैया राजा टी को आश्रम के बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाने के लिए आमंत्रित किया था। ये कलेक्टर साहब की संवेदनशीलता ही है की उन्होंने निराश्रित बच्चों के बीच आकर उनका उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी, ऋषि खनूजा, आकाश चौकसे और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *