सफाई कर्मी महिला और उसके बेटे को जातिसूचक शब्द कहने और मारपीट करने का आरोप।
बाइक हटाने की बात पर हुआ था विवाद।
इंदौर : एरोड्रम पुलिस ने कांग्रेस नेता कृपा शंकर शुक्ला के पोते पर सफाई कर्मी को जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने और मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस ने मारपीट ओर एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी मीरा डागर की शिकायत पर पुलिस ने आर्यमान शुक्ला निवासी महावीर कृपा एवेन्यू के खिलाफ केस दर्ज किया है। मीरा ने बताया कि वह सफाई कर्मी के पद पर पदस्थ है। परिवार में उसका बेटा हर्ष है। जो उसकी मदद के लिए साथ में जाता है। सुबह 8 बजे वह सोनिया शुक्ला के घर के पास बाइक नंबर MP09DE7620 से पहुंचे थे। यहां उन्होंने बाइक लगा दी और गली में सफाई करने लगे।उसी दौरान आर्यमान शुक्ला आया और बाइक हटाने काे लेकर अपशब्द कहे और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। आर्यमान शुक्ला ने झाड़ू फिकवा दी और शासकीय कार्य में बाधा पैदा की। इसके बाद वह घर से डंडा उठा लाया और हाथ की कलाई में मार दिया। बेटा हर्ष बचाव करने आया तो उसे भी पीटा। दरोगा राकेश मेलाने और पवन जयसवाल ने ये घटना देखी तो उन्हें बचाया। पुलिस प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
December 30, 2020 नाना महाराज संस्थान में मनाया गया दत्त जयंती महोत्सव, दत्त अनुभूति और स्वामी का साधक का हुआ विमोचन
इंदौर : स्नेहलतागंज स्थित श्री नाना महाराज तराणेकर संस्थान में दत्त जयंती महोत्सव आस्था […]
September 15, 2020 डॉक्टरों की फीस और वेतन के बकाया करोड़ों रुपयों का भुगतान नहीं कर रहा ग्रेटर कैलाश अस्पताल प्रबंधन इंदौर : ओल्ड पलासिया स्थित ग्रेटर कैलाश नर्सिंग होम में सेवाएं देनेवाले नियमित और […]
March 3, 2023 अदालत की हवालात से मुलजिम को भगाने वाले आरक्षक को एक वर्ष का सश्रम कारावास
इंदौर : जेल से न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए लेकर गये मुल्जिम को भगाने वाले पुलिस […]
June 27, 2022 आषाढ़ी एकादशी पर सानंद के मंच से बहेगी भक्तिरस की धारा
इन्दौर : दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, नागपूर, पंचम निषाद मुंबई एवं सानंद […]
June 10, 2021 गारमेंट्स एसोसिएशन सभी सदस्य कारोबारियों और स्टाफ का करवाएगा 100 प्रतिशत टीकाकरण
इंदौर : कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के बाद रिटेल व्यवसाय खोलने के लिए इंदौर रिटेल […]
July 16, 2021 फर्जी आदेश मामले की जांच के लिए एसआईटी के गठन की मांग, हाइकोर्ट में याचिका दायर
इंदौर : आरोपी सन्तोष वर्मा द्वारा फर्जी आदेश बनवाकर आईएएस का अवार्ड लेने के मामले में […]
May 1, 2022 ग्रीन हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी को अपनाने की है जरूरत- मंत्री सकलेचा
इंदौर : प्रदेश के सुक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योग एवं सूचना तकनीक मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने […]