इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने लालबाग के पास कान्ह नदी के किनारे सघन पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। नगर निगम और वन विभाग मिलकर कान्ह नदी के किनारे जापान की मियावाकी तकनीक से पौधे लगा रहे हैं।
कान्ह नदी किनारे बनेगा वाकिंग पाथ।
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि नदी के किनारों को सघन वन क्षेत्र के रुप में विकसित किया जाएगा। यहां एक वॉकिंग पाथ बनेगा जिसके दोनों तरफ पेड़ लगाए जाएंगे। यहां 17,000 से ज़्यादा पौधे लगाए जाएंगे।
जापानी तकनीक से जल्दी बड़े होते हैं पौधे।
मियावकी तकनीक के तहत पौधे बहुत तेज़ी से बड़े होते हैं। इसमें मिट्टी और वर्मीकल्चर की तीन लेयर होगी। इस पध्दति का उपयोग देश और दुनिया के कई शहरों में किया जा रहा है।
लालवानी ने बताया कि मॉर्निंग वॉकर्स के लिए यहां पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। इसके दोनों तरफ घने पेड़ होंगे। इससे नदी में लोग कचरा और अन्य सामग्री भी नहीं डाल पाएंगे और किनारे की मिट्टी भी नहीं खिसकेगी।
इस अवसर पर विधायक मालिनी गौड़, पार्षद कंचन गिदवानी, पार्षद विनीता धर्म एवं वन विभाग तथा नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Related Posts
March 1, 2022 स्कूटी पर इमरजेंसी सायरन लगाने पर 10 हजार से अधिक जुर्माना
इंदौर : स्कूटी चालक को इमरजेंसी सायरन की तरह सायरन लगाकर बजाना महंगा पड़ा। यातायात […]
November 30, 2023 एचआईवी एड्स को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
एचआईवी एड्स से जुड़े पहलुओं, उपचार की आधुनिक विधियां और कानूनी प्रावधानों पर डाला गया […]
August 5, 2020 सार्वजनिक स्थान भी रोशनी से जगमगाए, फहराए गए भगवा ध्वज इंदौर : अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के अवसर पर इंदौर में भी आस्था व […]
May 3, 2017 यातायात नियम तोड़ने वालों के लायसेंस रद्द करने के निर्देश राज्य सड़क सुरक्षा क्रियान्वयन समिति की बैठक में ए.सी.एस. गृह श्री सिंह
अब यातायात […]
December 20, 2023 57 दिव्यांगों के लिए कलेक्टर इलैया राजा ने रेट्रो फिटिंग स्कूटी स्वीकृत की
जरूरतमंदों को रेडक्रॉस से प्रदान की गई दो लाख 69 हजार रुपए की आर्थिक […]
October 7, 2021 गौ सेवा भारती ने सर्व पितृ अमावस्या पर दिवंगत गौमाता, संघ प्रचारक व कोरोना से मृत लोगों का किया तर्पण
इंदौर : गौ-सेवाभारती द्वारा पिछले 18 वर्षो से निरन्तर सर्व पितृ श्राद्ध अमावस्या पर […]
July 12, 2025 रविवार को सजेगी स्पंदन की महफिल ‘अनंत अनुराग’
संगीत में रुचि रखने वाले डॉक्टरों का समूह है 'स्पंदन'
इंदौर : इंदौर के प्रतिष्ठित […]