नई दिल्ली. हाल ही में एक हैरान कर देने वाली बात सामने निकलकर आयी है। जिससे पता चलता है कि भारत में सिर्फ 24.4 लाख करदाता ऐसे हैं जिन्होंने अपनी सालाना आय 10 लाख रुपए से अधिक घोषित की है। लेकिन हैरान कर देने वाली बात ये है कि देश में हर साल 25 लाख नई कारों की खरीद होती है।
बीते 5 सालों से देश में हर साल 25 लाख नई कारें बिक रही हैं जिनमें से 35,000 लग्जरी कारें भी शामिल हैं। यह जानकारी एक रिपोर्ट के जरिए सामने आई है। 125 करोड़ से ज्यादा की आबादी वाले देश में साल 2014-15 की अवधि के दौरान सिर्फ 3.65 करोड़ लोगों ने निर्धारण वर्ष के दौरान इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया है। यह आंकड़ा इस ओर इशारा करता है कि देश के एक बड़े तबके को टैक्स के दायरे से बाहर किया जा रहा है।
एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक, “3.65 करोड़ इंडीविजुअल्स (साल 2014-15 की अवधि के दौरान आईटीआर फाइल करने वाले) में से सिर्फ 5.5 लाख लोग ऐसे थे जिन्होंने 5 लाख से ज्यादा का आयकर भरा और यह कुल कर का 57 फीसदी हिस्सा है।
इसका सीधा मतलब यह हुआ की रिटर्न फाइल करने वाले लोगों में से सिर्फ 1.5 फीसदी लोग जो टैक्स रिटर्न फाइल करते हैं (3.65 करोड़) वो कुल टैक्स किटी का 57 फीसदी हिस्सा है।” लेकिन जब टैक्स रिटर्न के आंकड़ों की कार-बिक्री से तुलना की जाती है तो दिलचस्प रूप से चौकाने वाली बात सामने आती है। उन्होंने बताया कि बीते पांच सालों के औसतन हर साल 25 लाख कारों की बिक्री हुई है।
Related Posts
February 10, 2021 कोरोना पर केंद्रित फोटोग्राफी स्पर्धा के पुरस्कार वितरित, वरिष्ठ फ़ोटोग्राफरों का किया गया सम्मान।
इंदौर : फ़ोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन इंदौर द्वारा कोरोना ए कहर को लेकर आयोजित फोटोग्राफी […]
June 3, 2025 अमेरिका ने चीन के खतरनाक इरादों को लेकर एशियाई देशों को किया आगाह
एशियाई देशों से रक्षा बजट बढ़ाने की अपील की।
नई दिल्ली : सिंगापुर में सिक्योरिटी […]
October 27, 2021 खजराना पुलिस ने चेन लुटेरों को किया गिरफ्तार, लूट का सामान व घटना में प्रयुक्त वाहन और हथियार बरामद
इंदौर : दो शातिर लुटेरे पुलिस खजराना की गिरफ्त में आ गए हैं। आरोपियों के कब्जे से लूटी […]
July 25, 2022 गीताभवन में रुद्राक्ष निर्मित 13 फीट ऊंचे शिवलिंग का अनुष्ठान प्रारंभ
आम भक्तों के लिए निःशुल्क होंगे दर्शन-पूजन।
इंदौर : मप्र में पहली बार इंदौर के गीता […]
October 2, 2020 कांग्रेस की हिंसा के विरोध में भाजयुमो ने गांधी प्रतिमा को गंगाजल से धोया
इंदौर : गांधी जयंती पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए पहुंचे मोदी का मुखौटा लगाए […]
December 27, 2021 मालवा उत्सव बिखेर रहा है लोककला और आध्यात्मिक उल्लास के रंग
इंदौर : राधा गोरी नी कान्हा कालो रे, गरबो घूमे के बोल पर गरबा करते गुजराती कलाकारों को […]
August 9, 2021 मोहर्रम के दौरान सरकारी ताजिया, झांकियां रहेंगे प्रतिबंधित, कोरोना गाइड लाइन का सख्ती से करवाया जाएगा पालन
इंदौर : अगस्त माह में आनेवाले मोहर्रम पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने […]