उज्जैन : कमलनाथ सरकार के खिलाफ बीजेपी के प्रदेशव्यापी किसान आक्रोश आंदोलन के तहत उज्जैन में किये गए आंदोलन का नेतृत्व बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने किया। यहां धरना- प्रदर्शन के बाद वे कार्यकर्ताओं के साथ कोठी रोड स्थित कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे पर पुलिस ने उन्हें बेरिकेट लगाकर रोक लिया। इस बीच कार्यकर्ता बेरिकेट तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे। इसपर पुलिस ने कैलाशजी को गिरफ्तार कर लिया और कार्यकर्ताओं को पीछे धकेलने लगी। इससे कार्यकर्ता उग्र हो गए। उन्होंने गाड़ियों में तोड़ फोड़ मचानी शुरू कर दी। कैलाशजी को ले जा रही गाड़ी को रोक कर कार्यकर्ता उसपर चढ़ गए और उनकी गिरफ्तारी का विरोध करने लगे। पुलिस ने इसपर धर- पकड़ शुरू करते हुए कई कार्यकताओं को भी गिरफ्त में ले लिया। सभी को दशहरा मैदान में बनाई गई अस्थाई जेल में ले जाया गया। हालांकि थोड़ी ही देर में उन्हें मुचलके और जमानत पर रिहा कर दिया गया।
Related Posts
August 31, 2022 खजराना पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई कटी लाश की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार
जोया नामक किन्नर की थी कटी लाश, शेष हिस्सा आरोपी के घर से बरामद।
इंदौर : एमआर 10 […]
November 9, 2023 आबकारी विभाग ने चार लाख रुपए से अधिक मूल्य की अवैध शराब जब्त की
58 स्थानों पर दी गई थी दबिश,अवैध शराब के साथ दोपहिया वाहन भी जब्त।
इंदौर : इंदौर में […]
July 30, 2021 भारत की स्टार शटलर सिंधु सेमीफाइनल में पहुंची, कड़े संघर्ष में जापान की यामागुची को हराया
नई दिल्ली : भारत की सितारा खिलाड़ी पीवी सिंधु टोक्यो ओलिंपिक में महिला एकल बैडमिंटन […]
September 2, 2020 केवल ट्यूशन फीस ही ले सकेंगे निजी स्कूल, हाईकोर्ट ने दिया अन्तरिम आदेश इंदौर : जबलपुर हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश में निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली के मामले में […]
March 8, 2020 सपने को दी हौंसले की उड़ान और अस्तित्व में आ गया ‘क्लिक इट’ इंदौर : अक्सर युवा पढ़ाई पूरी कर किसी न किसी नौकरी की तलाश में जुट जाते हैं। ज्यादातर […]
June 18, 2019 कमलनाथ के राज में हो गई है बंटाढार युग की वापसी- बीजेपी इंदौर: मप्र में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से अराजकता का माहौल है। 6 माह में जनता […]
November 24, 2024 सितंबर में जियो ने जोड़े सबसे अधिक सब्सक्राइबर
ट्राई की रिपोर्ट से हुआ खुलासा।
वायरलाइन ब्रॉडबैंड के ग्राहकों की संख्या हुई 4 करोड़ […]