उज्जैन : कमलनाथ सरकार के खिलाफ बीजेपी के प्रदेशव्यापी किसान आक्रोश आंदोलन के तहत उज्जैन में किये गए आंदोलन का नेतृत्व बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने किया। यहां धरना- प्रदर्शन के बाद वे कार्यकर्ताओं के साथ कोठी रोड स्थित कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे पर पुलिस ने उन्हें बेरिकेट लगाकर रोक लिया। इस बीच कार्यकर्ता बेरिकेट तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे। इसपर पुलिस ने कैलाशजी को गिरफ्तार कर लिया और कार्यकर्ताओं को पीछे धकेलने लगी। इससे कार्यकर्ता उग्र हो गए। उन्होंने गाड़ियों में तोड़ फोड़ मचानी शुरू कर दी। कैलाशजी को ले जा रही गाड़ी को रोक कर कार्यकर्ता उसपर चढ़ गए और उनकी गिरफ्तारी का विरोध करने लगे। पुलिस ने इसपर धर- पकड़ शुरू करते हुए कई कार्यकताओं को भी गिरफ्त में ले लिया। सभी को दशहरा मैदान में बनाई गई अस्थाई जेल में ले जाया गया। हालांकि थोड़ी ही देर में उन्हें मुचलके और जमानत पर रिहा कर दिया गया।
Related Posts
January 20, 2022 सुराणा को कैराना नहीं बनने देंगे, जो ऐसी हिमाकत करेगा उसे कुचल देंगे- गृहमंत्री
भोपाल : मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र का कहना है कि मप्र में किसी भी कीमत […]
October 11, 2020 लायंस क्लब ने दिहाड़ी मजदूरों को किया मास्क का वितरण
इंदौर : लायंस क्लब आॅफ इंदौर सिटी की ओर से खजराना चौराहा स्थित दिहाड़ी श्रमिक शेड पर […]
January 6, 2017 महिला की सिर कुचल कर हत्या। इंदौर के विश्राम नगरं में महिला की सिर कुचल कर हत्या।
मृतिका की उम्र 55 वर्ष नाम मधु […]
October 5, 2022 विद्याधाम में नवरात्रि के तहत चल रहे हवन और अन्य अनुष्ठानों का समापन
इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित श्री विद्याधाम पर नवरात्र अनुष्ठान में महामंडलेश्वर स्वामी […]
June 5, 2021 सांसद लालवानी ने रालामंडल का मास्टर प्लान बनाने के दिए निर्देश
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रालामंडल में पीपल का पौधा […]
January 26, 2022 जबलपुर में गणतंत्र दिवस समारोह में हुआ हादसा, ड्रोन गिरने से बच्ची सहित तीन घायल
जबलपुर : 73वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के लिए आसमान में […]
March 12, 2021 इंदौर में फिलहाल नाइट कर्फ्यू नहीं, मास्क नहीं पहना तो लगेगा जुर्माना
कोरोना की स्थिति को नियंत्रित करने के लिये सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
मास्क नहीं […]