इंदौर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल एवं महा विद्यालयीन स्वयंसेवकों के पथ संचलन रविवार को महानगर के विभिन्न स्थानों से सुबह 9:00 एवं शाम 4:00 बजे निकले।
पूर्ण गणवेश में ऊर्जा एवं अनुशासन के साथ संचलन में सम्मिलित बाल एवं किशोर स्वयंसेवकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत पथ संचलन का अनेक स्थानों पर समाज जनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विगत एक माह से संचलन का अभ्यास कर रहे बाल व महाविद्यालयीन स्वयंसेवकों के पंक्तिबद्ध एवं सधे हुए कदमताल का अनुशासित नजारा ये बता रहा था कि क्यों ये संगठन सबसे अलग है, जो युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाता है।
इन्दौर महानगर में 155 स्थानों से निकले बाल-संचलन में कुल 11,500 स्वयंसेवक सम्मिलित हुए जो करीब 315 किमी के मार्ग से गुजरे। महानगर के सभी जिलों के महाविद्यालयीन संचलन 31 स्थानों से निकले जिसमें 3,000 की संख्या रही तथा लगभग150 किमी मार्ग तय किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजयादशमी उत्सव के निमित्त इन संचलनों में अधिकांशतः स्कूलों एवं महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी शामिल हुए। संचलन के पूर्व वक्ताओं द्वारा दिए गए बौद्धिक में शताब्दी वर्ष में करणीय ‘पंच परिवर्तन’, संघ कार्य के विस्तार एवं दृढ़ीकरण को लेकर चर्चा हुई।
Related Posts
October 31, 2022 यंग थिंकर्स कॉन्क्लेव का समापन, विभिन्न विषयों पर विद्वान वक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन
इंदौर : यंग थिंकर्स फोरम के बैनर तले स्थानीय डेली कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय कॉन्क्लेव […]
October 25, 2020 कांग्रेस को लगा एक और झटका, दमोह से विधायक राहुल लोधी ने दिया इस्तीफा..!
भोपाल : उपचुनाव के पहले ही कांग्रेस की डगर मुश्किल होती जा रही है। एक के बाद एक […]
April 29, 2023 पेंचवेली एक्सप्रेस को सिवनी तक दिया गया विस्तार
इंदौर : भंडारकुंड पेंचवेली एक्सप्रेस का सिवनी रेलवे स्टेशन तक विस्तार किया गया है। […]
January 12, 2023 संस्कृत के माध्यम से ज्योतिष को पढ़ें तो भारत को विश्व गुरु बना सकते हैं
इन्दौर में जुटें देशभर के 350 ज्योतिषी।
राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी में ज्योतिष-वास्तु के […]
January 2, 2017 BCCI पर चला सुप्रीम कोर्ट का हथौड़ा, अनुराग ठाकुर अध्यक्ष पद से बर्खास्त नई दिल्ली. बीसीसीआई को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई पर […]
August 2, 2022 मूल्य आधारित आध्यात्मिक, और सांस्कृतिक विरासत नाना महाराज जैसे संतों की देन – गडकरी
इंदौर : सदगुरु श्री नाना महाराज तराणेकर के 125 वे जन्मोत्सव के अवसर पर स्थानीय बास्केट […]
May 21, 2021 सीएम शिवराज ने कड़ाई से किया कोरोना प्रोटोकॉल का पालन, कराई थर्मल स्क्रीनिंग
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने इंदौर प्रवास के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का […]