सुप्रसिद्ध भजन गायक पं. सुधीर व्यास के भजनों पर भावविभोर हुए श्रद्धालु।
विधायक रमेश मेंदोला के संयोजन में हुआ आयोजन, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत कई विशिष्टजन रहे मौजूद।
इंदौर : विधायक रमेश मेंदोला के पिताश्री स्वर्गीय चिंतामणि मेंदोला की पुण्य स्मृति में बुधवार रात संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। ख्यात भजन गायक पंडित सुधीर व्यास ने अपनी भक्तिपूर्ण प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
जय गणेश महिला रामायण मंडल के तत्वावधान में हुए इस अनुष्ठान में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक गोलू शुक्ला, भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महामंडलेश्वर रामगोपाल दास महाराज सहित कई साधु – संत, महंत, समाजसेवक, पार्टी पदाधिकारी, पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित थे।
ख्यात भजन गायक पं. सुधीर व्यास ने सुन्दरकाण्ड के दौरान अपने प्रसिद्ध भजन “यह चमक, यह दमक, फुलवन में महक , सब कुछ सरकार तुम्हई से है ” प्रस्तुत किया तो पूरा श्रोता समुदाय श्रद्धा और भक्तिभाव में डूब गया। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी भक्ति भाव में डूबे भजनों की प्रस्तुति दी।
स्व. चिंतामणि मेंदोला की स्मृति को सजीव करने वाले इस आयोजन में सबने उनके सेवाभावी जीवन, सादगीपूर्ण आचरण और सामाजिक योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।
Related Posts
January 21, 2024 गुणवत्तापूर्ण हो लोक परिवहन तो ज्यादा लोग करेंगे इस्तेमाल
सेवा सुरभि के कार्यक्रम में बोले वक्ता।
इंदौर : शहर में मेट्रो रेल को शुरू करने के […]
June 15, 2021 अनलॉक हुए बाजारों में उमड़ रही भारी भीड़, कोरोना प्रोटोकॉल के पालन में बरती जा रही लापरवाही
इंदौर : 64 दिनों के बाद इंदौर के अनलॉक (Unlock) होते ही लोग बाजारों में टूट पड़े हैं। […]
January 13, 2023 मकर संक्रांति पर महापौर मित्र महोत्सव का होगा आयोजन
दशहरा मैदान पर 15 जनवरी को होगा आयोजन।
परम्परागत खेलों का होगा अद्भुत […]
April 5, 2021 सराफा में दुकान से बैग चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : सराफा मार्केट में रिचार्ज की दुकान से बैग चुराने वाले दोनों आरोपी पुलिस की […]
January 3, 2017 नए साल की पहली कैबिनेट बैठक में, कई अहम प्रस्तावों को हरी झंडी नए साल की पहली कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को हरी झंडी मिल गई इसमें सबसे प्रमुख […]
July 14, 2021 लगभग समाप्ति की कगार पर पहुंचा कोरोना संक्रमण, गिनती के मिल रहे संक्रमित
इंदौर : शहर में कोरोना संक्रमण का प्रकोप अब न के बराबर रह गया है। हजारों की टेस्टिंग […]
August 30, 2020 किसानों को मिलेगी खराब हुई फसलों की क्षतिपूर्ति राशि इंदौर : इंदौर ज़िले में बीते वर्ष अतिवृष्टि एवं कीट व्याधि से ख़राब हुई सोयाबीन फ़सल की […]