इंदौर : कोरोना का संक्रमण इंदौर में थम नहीं रहा है पर सच ये भी है कि ठीक होने वाले मरीजों की तादाद भी तेजी से बढ़ रही है।मंगलवार के जो आंकड़े सीएमएचओ कार्यालय ने जारी किए हैं उसके मुताबिक कोरोना को शिकस्त देकर घर लौटनेवालों की संख्या भर्ती मरीजों से ज्यादा हो गई है। याने 50 फीसदी से अधिक कोरोना के मरीज रिकवर हो चुके हैं।
79 नए संक्रमित मरीज मिले।
सीएमएचओ कार्यालय से दी गई जानकारी के मुताबिक मंगलवार 26 मई को 485 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। पेंडिंग सैम्पल जोड़कर 836 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें से 749 सैम्पल निगेटिव पाए गए।जबकि 79 सैम्पल पॉजिटिव निकले। आज दिनांक तक कुल 31हजार 513 सैम्पल्स की जांच की गई है, जिनमें से 3182 सैम्पल पॉजिटिव मिले हैं। आधे मरीज इनमें से ठीक भी हो गए हैं।
53 और मरीजों ने दी कोरोना को शिकस्त।
मंगलवार को 53 और मरीजों को कोविड अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 1537 मरीजों ने कोरोना को शिकस्त दे दी है। 1526 मरीजों का इलाज फिलहाल चल रहा है। यानी आधे से ज्यादा मरीज कोरोना संक्रमण से उबर चुके हैं।
कोरोना से मरनेवालों की संख्या 119 हुई।
मंगलवार को 2 और कोरोना संक्रमित मरीजों की जान चली गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 119 मरीज कोरोना की भेंट चढ़ चुके हैं।
Related Posts
August 26, 2020 दो सौ के नीचे आए संक्रमित मामले पर ग्रोथ रेट बढ़कर हुआ साढ़े 11 फीसदी…! इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले सोमवार को ढाई सौ का आंकड़ा पार करने के बाद मंगलवार 25 […]
May 15, 2020 पीड़ित मानवता की सेवा का अनुपम उदाहरण पेश कर रहें समाजसेवी संगठन.. इंदौर :(राजेन्द्र कोपरगांवकर) कोरोना महामारी ने जबसे देश और दुनिया में पैर पसारें हैं, […]
June 2, 2023 नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड का इंदौर विमानतल पर किया गया भावभीना स्वागत
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने की अगवानी।
लोकनृत्यों की पेश की गई बानगी।
मुख्यमंत्री […]
May 9, 2020 पैदल न चलें मजदूर, मप्र सरकार कर रही है घर वापसी के इंतजाम- सीएम शिवराज इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दूसरे प्रदेशों में फंसे मध्यप्रदेश के मजदूरों […]
February 5, 2019 तालाब की हत्या कर न्याय का मंदिर बनाना भी अन्याय इंदौर: मप्र के पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जनसिंह वर्मा का का कहना है कि पीपल्याहाना तालाब की […]
August 15, 2021 मुख्यमंत्री निवास पर सीएम शिवराज ने किया फहराया राष्ट्रीय ध्वज
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास […]
July 16, 2021 राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण में भ्रष्टाचार का आरोप, वर्मा ने गडकरी को लिखा पत्र
देवास : राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 59A (वर्तमान नंबर 7 ) के फोरलेन चौड़ीकरण, अधिग्रहण, […]