इंदौर : कोरोना के साए के बावजूद रंगों का पर्व होली उमंग और उत्साह से मनाया गया। सीएम शिवराज के ‘मेरी होली- मेरे घर’ की अपील को देखते हुए लोगों ने घर- परिवार और निकट परिचितों के साथ ही यह पर्व मनाया। सड़कों पर आवाजाही बहुत कम रही पर गली- मोहल्लों, कालोनियों और सोसायटियों में होली का उल्लास नजर आया। खासकर बच्चों और युवाओं ने जमकर रंगों की धमाल मचाई। बड़ों और उम्रदराज लोगों ने जरूर एहतियात बरता। उन्होंने रंगों का तिलक लगाकर होली की औपचारिकता निभाई।
गमी वाले घरों में निभाई रंग डालने की परंपरा।
जिन घरों में बीते एक वर्ष में कोई गमी हुई है, उनके निकटवर्ती रिश्तेदारों ने उन घरों में पहुंचकर शोक निवारण की कामना के साथ रंग डाला।
पुलिस का रहा माकूल इंतजाम।
प्रमुख मार्गों पर जगह- जगह पुलिस ने चेक पाइंट लगाए थे। हर आने जाने वाले को रोक कर घर से निकलने की वजह पूछी जा रही थी। शराब पीकर वाहन चला रहे लोगों पर पुलिस की खास नजर रही। हालांकि अधिकांश लोगों ने घर पर रहने में ही भलाई समझी।
Related Posts
November 22, 2021 पांचवी बार स्वच्छता में नम्बर वन आने पर लोगों ने किया सफाई मित्रों का सम्मान
इंदौर : शहर के सफाईकर्मी, नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन ने जनभागीदारी के माध्यम […]
July 8, 2024 51 फीट ऊंचे रथ में विराजित होकर भक्तों को दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ
भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ दिए भक्तों को दर्शन।
पुरी की तर्ज पर निकली इस्कॉन […]
February 19, 2021 भूमाफिया दीपक जैन पर लगाई गई रासुका
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह ने भू-माफिया दीपक जैन उर्फ दिलीप […]
July 12, 2023 देश के शीर्ष 50 संस्थानों में शामिल हुए प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट्स के प्रोग्राम्स
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के इंदौर, ग्वालियर और देवास कैंपस […]
November 29, 2021 सूदखोरों की प्रताड़ना के चलते जहर पीने वाले जोशी परिवार के पांचवे सदस्य ने भी तोड़ा दम, कार्रवाई के नाम पर की गई महज लीपापोती
भोपाल : सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर कोल्ड्रिंक में जहर मिलाकर पीने वाले जोशी परिवार […]
February 14, 2017 मुरैना जेल की दीवार में छेद कर दो कैदी हुए फरार, चार प्रहरी निलंबित जिला जेल मुरैना से सोमवार को दो कैदी दीवार तोड़कर भाग निकले।
कैदियों के नाम ओमप्रकाश […]
April 12, 2021 मोघे, मूलचंदानी ने वैक्सिनेशन सेंटर का किया दौरा, लोगों से किया वैक्सीन लगवाने का आग्रह
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चार दिवसीय टीकाकरण उत्सव मनाया जा रहा […]