इंदौर : स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश में कोविड-19 के प्रकरणों की संख्या को ध्यान में रखते हुए पात्र कोविड पॉजिटिव व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखे जाने का निर्णय लिया गया है। जिला स्तर पर स्थापित जिला कोविड कमाण्ड और कंट्रोल सेंटर द्वारा होम आइसोलेशन व्यक्ति की दैनिक निगरानी रखी जाएगी। ऐसे पॉजिटिव व्यक्ति के पास आवश्यक चिकित्सीय संसाधन और औषधियाँ उपलब्ध रहेंगी।
आयुक्त स्वास्थ्य डॉ. संजय गोयल ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी निर्देश में कहा गया है कि कोविड-19 पॉजिटिव केस को होम आइसोलेशन की अनुमति देते समय एक होम आइसोलेशन किट उपलब्ध कराई जाए। इसमें विभिन्न प्रकार की 12 सामग्री और औषधियाँ पॉजिटिव व्यक्ति को उपलब्ध कराई जाए। उपरोक्त किट की व्यवस्था मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जिले के कुल एक्टिव कोविड-19 केसों की संख्या के 60 प्रतिशत के मान से तैयार की जाएगी।
होम आइसोलेशन होने पर मिलेगी किट।
होम आइसोलेशन की अनुमति देते समय “फीवर क्लीनिक” के चिकित्सा अधिकारी द्वारा कोविड पॉजिटिव व्यक्ति को किट उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा पॉजिटिव व्यक्ति के पास स्वयं की निगरानी के लिए डिजिटल थर्मामीटर और पल्स ओक्सीमीटर उपलब्ध कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेशन रोगी के लक्षण होने, इस दौरान क्या सावधानियाँ बरतनी हैं, उच्च जोखिम सम्पर्क कौन होगा, पॉजिटिव व्यक्ति के लिये आवश्यक व्यवस्थाएँ और रोगी के घरेलू सदस्यों को क्या-क्या सतर्कताएँ बरतनी होंगी, इन बिन्दुओं पर भी स्थिति स्पष्ट की है।
Related Posts
February 18, 2024 डॉ.अर्पण जैन की पुस्तक ‘हिंदी विमर्श’ का दिल्ली पुस्तक मेले में लोकार्पण
इन्दौर : हिन्दी भाषा के लिए सतत कार्यरत इंदौर के लेखक डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' की पुस्तक […]
March 2, 2021 पीएम मोदी सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने नंदकुमार चौहान के अवसान पर जताया दुःख, सीएम शिवराज ने बताया व्यक्तिगत क्षति
इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और खंडवा के सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन पर पीएम […]
October 15, 2022 फरियादी को ब्लैकमेल कर 50 लाख रूपए की मांग करने वाले पूर्व नौकर सहित 4 बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : 50 लाख रुपए की ब्लैकमेंलिग करने वाले 04 शातिर आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने […]
January 23, 2023 बाकलीवाल ही बने रहेंगे इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, बागड़ी का नाम किया होल्ड
इंदौर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को ही मप्र की जंबो कार्यकारिणी घोषित […]
February 7, 2022 हुंडई इंडिया की सफाई के बावजूद ट्रेंड करता रहा ‘बॉयकॉट हुंडई’
नई दिल्ली : कश्मीर को लेकर पाकिस्तानी हुंडई के आपत्तिजनक पोस्ट पर भारतीय लोगों ने कड़ी […]
June 16, 2021 कार सवार महिला प्रोफेसर ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मारी, मौके पर ही हुई मौत
इंदौर : किला मैदान रोड पर कार ने पैदल जा रहा बुजुर्ग कार की चपेट में आ गया । बुजुर्ग की […]
August 24, 2021 उपचुनाव पर रोक की मांग को लेकर हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका, चुनाव आयोग को नोटिस जारी
इंदौर : प्रदेश में एक लोकसभा व तीन विधानसभा सीट पर होने वाले आगामी उपचुनाव को रोके जाने […]