कोरोना के मामले फिर डेढ़ सौ के पार हुए, 7 फीसदी रहा ग्रोथ रेट
Last Updated: March 3, 2021 " 04:29 am"
इंदौर : कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार 2 मार्च को पुनः नए कोरोना संक्रमितों की तादाद डेढ़ सौ के पार हो गई। हालांकि ग्रोथ रेट 7 फीसदी तक सीमित रहा।
156 नए संक्रमित मिले।
मंगलवार को 2198 सैम्पल लिए गए। रेपिड मिलाकर 2344 सैम्पल टेस्ट किए गए। 2175 निगेटिव पाए गए। 156 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 13 रिपीट पॉजिटिव निकले।आज दिनांक तक कुल 836675 सैम्पल टेस्ट किए गए। इनमें कुल 60048 पॉजिटिव निकले।
102 किए गए डिस्चार्ज।
मंगलवार को 102 मरीज कोरोना को हराने के बाद डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 57992 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं। 1123 का फिलहाल उपचार चल रहा है। मंगलवार को भी कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। याने कोरोना से अब तक हुई मौतों का आंकड़ा 933 पर यथावत है।