इंदौर : कोरोना काल में थमीं रही संस्था सानंद की सांस्कृतिक गतिविधियों को गुड़ीपडवा 2 अप्रैल से पुनः प्रारम्भ किया जा रहा है। इसके तहत ख्यात गायिका कौशिकी चक्रवर्ती का गायन कार्यक्रम खंडवा रोड स्थित यूसीसी ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है।
सानंद न्यास के अध्यक्ष श्रीनिवास कुटुम्बले और मानद सचिव जयंत भिसे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गुड़ीपडवा पर 2 अप्रैल की शाम 7 बजे यह कार्यक्रम प्रारम्भ होगा। उन्होंने बताया कि कौशिकी चक्रवर्ती गायकी की हर शैली में सिद्धहस्त हैं।पटियाला घराने का प्रतिनिधित्व करने वाली इस गायिका के देश- विदेश में सैकड़ों कार्यक्रम हो चुके हैं। उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। कौशिकी के साथ तबले पर यशवंत वैष्णव, हारमोनियम पर अजय जोगलेकर, सारंगी पर मुराद अली और तानपुरे पर संजना लेले साथ निभाएंगे। कार्यक्रम सभी सुधि श्रोताओं के लिए खुला है।
Related Posts
August 10, 2021 मीडिया प्रीमियर लीग – 2021 का आगाज, पहले दिन खेले गए प्रारंभिक मुकाबले
इंदौर : हर पल खबरों के पीछे भागते मीडियाकर्मी मंगलवार को बैडमिंटन में हाथ आजमाते नजर […]
May 25, 2022 कनाडा इमीग्रेशन के नाम पर लाखों रूपए की धोखाधड़ी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : लाखों रुपए की धोखा–धडी के मामले में फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच इंदौर ने […]
July 27, 2022 महापौर व पार्षदों का गजट नोटिफिकेशन जारी, जल्द हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह
इंदौर : नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह की तिथि और स्थान एक - दो दिन […]
March 12, 2021 ओमैक्स हिल्स में डकैती की वारदात, परिवार के लोगों से मारपीट कर हजारों का माल ले उड़े बदमाश
इंदौर : राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के राऊ बायपास स्थित ओमैक्स हिल्स में गुरुवार रात […]
January 15, 2025 विदेश यात्रा और वीजा कराने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : दुबई यात्रा एवं वीजा कराने के नाम से ठगी करने वाला शातिर आरोपी, क्राइम ब्रांच […]
July 12, 2025 राहगीर का मोबाइल लूटकर भागे आरोपी पकड़ाए
लूटा गया मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।
इंदौर : राह चलते युवक से […]
May 27, 2022 मप्र में पंचायत चुनावों का ऐलान, 30 मई से भरे जाएंगे नामांकन
भोपाल : राज्य निर्वाचन आयोग ने मप्र में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। […]