इंदौर : श्री नागर चित्तौड़ा वैश्य महाजन पंचमंडल समाज का मिलन समारोह गुमाश्ता नगर स्थित मुकुट मांगलिक परिसर में आयोजित किया गया। महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य में सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में महापौर मालिनी गौड़, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन, विधायक आकाश विजयवर्गीय और बीजेपी नेता गोलू शुक्ला अतिथि के बतौर मौजूद रहे। मालवांचल की सभी वैश्य पंचायतों के बंधुओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर वैश्य एकता पर जोर दिया। इस मौके पर श्रीनाथजी के दर्शन, महाआरती और अन्नकूट का आयोजन भी किया गया।
शहर को सफाई में चौथी बार नम्बर वन बनाने का संकल्प।
पंचमण्डल समाज के अध्यक्ष राजेंद्र महाजन ने शहर को चौथी बार सफाई में नम्बर वन बनाने और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प सभी उपस्थित वैश्य घटकों के समाजबंधुओं को दिलाया। बड़ी संख्या में विशिष्टजन भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
Related Posts
October 25, 2021 अग्रवाल समाज की महिलाओं ने उत्साह के साथ किया करवा चौथ व्रत का उद्यापन
इंदौर : अग्रसेन महासभा की मेजबानी में रविवार शाम हाथों में मेहंदी और माथे पर बिंदिया […]
March 18, 2021 प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान को मिली ए++ ग्रेड, देश के शीर्ष 15 संस्थानों में हुआ शामिल
इंदौर : मध्यभारत के साथ मध्यप्रदेश के अग्रणी बिजनेस स्कूल प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ […]
September 14, 2020 सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा पीएम मोदी का जन्मदिवस इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को 70 वां जन्मदिवस है। उनके जन्मदिवस को […]
June 21, 2025 शिकायत दर्ज करवाने के लिए बिजली सर्विस क्रमांक बताना अनिवार्य नहीं
विद्युत वितरण कंपनी ने दिया स्पष्टीकरण।
इंदौर : मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण […]
January 21, 2024 नैनों में भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित करने वाला क्षण है राम लला की प्राण प्रतिष्ठा
श्रीराम का जीवन हो या हो अलौकिक मंदिर निर्माण,सहने पड़े दोनों को ही अनंत संघर्षो के […]
January 6, 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी, 17 समितियां की गठित नई दिल्ली: तीन राज्यों में सत्ता गंवाने के बाद बीजेपी अब लोकसभा चुनाव में कोई कसर नहीं […]
April 28, 2020 किराना के साथ अब घर- घर सब्जी भी पहुंचाएगा प्रशासन इंदौर: किराना की तर्ज पर जिला प्रशासन अब घर-घर सब्जी भी पहुंचाने जा रहा है। 150 रुपए […]