भोपाल : कैबिनेट मीटिंग के बाद ऊर्जा विभाग के प्रेजेंटेशन के दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और यशोधरा राजे सिंधिया के बीच हुई बहस के लीक हो जाने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल सभी मंत्रियों को डिनर के बहाने अपने घर बुलाया। सूत्रों का कहना है कि डिनर की टेबल पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों को स्पष्ट रूप से समझाया कि ट्रांसफर के दौरान किसी भी प्रकार का विवाद न हो।
तबादलों में बरते पारदर्शिता।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि अधिकारी, कर्मचारियों के ट्रांसफर में पारदर्शिता बरतें। इसकी प्रक्रिया गाइडलाइन के मुताबिक होनी चाहिए। उन्होंने कहा- तबादलों में गड़बड़ी करने वालों पर भी पैनी नजर बनाए रखें। मुख्यमंत्री का इशारा मंत्रियों के स्टॉफ की ओर था। सीएम इससे पहले भी कह चुके हैं कि मंत्रियों को अपने स्टॉफ से सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी मंत्री महीने में कम से कम दो बार अपने क्षेत्र का दौरा करें।
विवादित नोटशीट पर न करें हस्ताक्षर।
कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने तबादला उद्योग के आरोप लगाए थे।इसतरह के आरोप अपनी सरकार पर न लगे इसलिए मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को यह भी समझाया कि ट्रांसफर के मामले में अपने दायरे से बाहर ना निकले। किसी भी ऐसी नोटशीट पर सिग्नेचर ना करें जो विवादित हो सकती है।
Related Posts
March 25, 2021 इंदौर सहित प्रदेश के सात शहरों में रहेगा रविवार का लॉक डाउन, शिवराज कैबिनेट ने लगाई मुहर
भोपाल : मंत्रालय में बुधवार को सीएम शिवराज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई केबिनेट की बैठक […]
August 19, 2023 वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट में संपन्न हुई कार्यशाला
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट ने […]
June 11, 2020 कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बीजेपी ने चलाया जनजागरण अभियान इंदौर : देश के अन्य हिस्सों की तरह इंदौर में भी वैश्विक महामारी कोरोना ने पैर पसारे […]
March 17, 2023 पटाखे की आवाज निकालने वाली बुलेट जब्त,चालक व गैरेज संचालक के खिलाफ की गई कार्रवाई
इंदौर : फायर आर्म्स नुमा “फटाके” की आवाज निकालने वाली बुलेट के चालक सहित उसको मॉडिफाई […]
January 27, 2022 मानव सेवा के लिए संस्था कृष्ण सखी, टीम शंकर व नमो शिव शंकर का सीएम शिवराज ने किया सम्मान
इंदौर : गणतंत्र दिवस समारोह में सीएम शिवराज के हाथों कोरोना काल और अन्य अवसरों पर मानव […]
June 9, 2021 विधिक साक्षरता शिविर के जरिए जेल बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में दी गई जानकारी
इंदौर : बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों एवं विधिक सेवा योजना के संबंध में जानकारी देने […]
January 11, 2024 महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर ने शिवसेना शिंदे गुट को माना असली
शिवसेना उद्धव गुट को बड़ा झटका।
विधायकों की अयोग्यता के मामले में किया […]