इंदौर : कोरोना संक्रमण का दौर कब जाकर थमेगा, कहा नहीं जा सकता। फिलहाल तो लगातार संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। कोरोना से प्रतिदिन 3 से 4 मरीजों की जान भी जा रही है।
गुरुवार 27 अगस्त को दो सौ के करीब संक्रमित मरीज पाए गए, हालांकि टेस्टिंग के अनुपात में देखा जाए तो ग्रोथ रेट कम हुआ है। गुरुवार को ग्रोथ रेट सात फीसदी रहा। डेथ रेट जरूर लगातार 3 फीसदी से ऊपर चल रहा है।
198 नए संक्रमित मरीज मिले…
गुरुवार को 1754 सैम्पल जांच हेतु लिए गए। 2783 सैम्पलों की जांच की गई। 2551सैम्पल निगेटिव पाए गए। 198 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। 34 सैम्पल रिपीट पॉजिटिव पाए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 205015 सैम्पल्स की टेस्टिंग की गई है। 12229 सैम्पल कोरोना संक्रमित पाए गए। हालांकि इनमें से 70 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं।
4 मरीजों की कोरोना ने ली जान…!
गुरुवार को भी कोरोना संक्रमित 4 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 379 मरीजों ने कोरोना संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा दी है। डेथ रेट फिलहाल 3.10 है, जो प्रदेश और राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है।
120 मरीजों ने दी कोरोना को मात।
गुरुवार को विभिन्न कोविड अस्पतालों से 120 मरीजों को कोरोना मुक्त होने पर डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिलाकर कुल 8610 मरीज कोरोना को हराकर घर लौट गए हैं। 3240 मरीजों का फिलहाल उपचार चल रहा है। इसका औसत देखा जाए तो 70 फीसदी से ज्यादा मरीज रिकवर हो चुके हैं।
Related Posts
February 24, 2024 सोने की चिड़िया बनने की ओर पुनः आगे बढ़ रहा भारत
'राष्ट्रीय बजट 24 के प्रभाव' विषय पर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग और […]
June 15, 2025 दुर्घटना ग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स मिला, हादसे के खुलेंगे राज
विमान हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 275 हुई।
अहमदाबाद : लन्दन के लिए अहमदाबाद […]
July 11, 2024 जीवन मूल्यों का सर्वश्रेष्ठ पैकेज एक गुरु ही दे सकता है : सुमित्रा ताई
इंदौर : अच्छी और उच्च शिक्षा विद्यार्थी इस इच्छा से हासिल करते हैं की आगे चल कर उन्हें […]
May 10, 2021 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के कारणों का पता लगाने के लिए समूह का गठन
नई दिल्ली : कांग्रेस ने चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों में […]
April 21, 2021 राजेन्द्र नगर में सादगी से मनाया गया प्रभु श्रीराम का प्रकटोत्सव, पूजन व आरती के साथ रामकथा का किया गया वाचन
इंदौर : राजेन्द्र नगर स्थित राम मंदिर में प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव कोरोना महामारी और […]
December 27, 2022 इंदौर मेट्रो रेल परियोजना को पीथमपुर तक विस्तारित किया जाए
धार की विधायक नीना वर्मा ने विधानसभा में उठाई मांग।
इंदौर : मेट्रो रेल परियोजना को […]
June 7, 2021 बीजेपी नेताओं ने चलाया जनजागरण अभियान, लोगों से की मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील
इंदौर : भाजपा के प्रमुख नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के प्रमुख बाजारों और अन्य भीड़ […]