कोरोना छीन रहा लोगों की जिंदगी, 5 और मरीजों की हुई मौत..

  
Last Updated:  August 29, 2020 " 09:10 am"

इंदौर : कोरोना का कहर लोगों की जान का दुश्मन बन गया है। प्रतिदिन कोरोना से जिंदगी गंवाने वाले मरीजों की तादाद बढ़ रही है। शुक्रवार को 5 मरीजों की सांसें कोरोना संक्रमण ने छीन ली। इसी के साथ दो सौ से अधिक मरीजों में संक्रमण की पुष्टि भी हुई।

5 मरीजों की साँसों पर कोरोना ने लगाया पूर्ण विराम..!

शुक्रवार को 5 और मरीजों की जिंदगी कोरोना ने छीन ली। इन्हें मिलाकर अब तक 384 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है। हर बीतते दिन के साथ ये आंकड़ा भी बढ़ रहा है। मृत्यु दर भी 3 फीसदी से ऊपर बनीं हुई है जो देश और प्रदेश की मृत्यु दर से अधिक है।

226 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि।

शुक्रवार को 1260 सैम्पल लिए गए। बैकलॉग मिलाकर 2836 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें से 2591 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 226 याने करीब 8 फीसदी सैम्पल पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई। 18 रिपीट पॉजिटिव मिले जबकि 1 जांच योग्य नहीं होने से खारिज किया गया।
आज दिनांक तक कि बात करें तो कुल 207851सैम्पलों की जांच हो चुकी है। इनमें से 12455 सैम्पलों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि ठीक होने वालों की तादाद भी कम नहीं है।

78 मरीजों ने कोरोना को दी मात।

कोरोना से दो- दो हाथ कर उसे परास्त करने वालों की तादाद भी कम नहीं है। शुक्रवार को 78 मरीजों ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीतकर घर का रुख किया।इन्हें मिलाकर अब तक कुल 8688 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। याने 70 फीसदी मरीज कोरोना पर विजय प्राप्त कर चुके हैं। 3383 मरीजों का इलाज फिलहाल चल रहा है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *