भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकार साथियों व उनके परिवार को बड़ी राहत दी है। उन्होंने प्रदेश के कोरोना पीड़ित मीडियाकर्मियों का इलाज सरकारी खर्च पर कराने का ऐलान किया है।
सीएम शिवराज ने कहा कि प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया के सभी अधिमान्य और गैर अधिमान्य कोरोना संक्रमित पत्रकारों के इलाज की चिंता सरकार करेगी।
इन सभी को मिलेगा उपचार का लाभ।
इस योजना में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल के संपादकीय विभाग में कार्य कर रहे सभी पत्रकार, डेस्क में पदस्थ पत्रकार साथी, कैमरामैन, फोटोग्राफर सभी को कव्हर किया जाएगा।
सीएम चौहान ने ऐलान किया कि मीडिया के साथियों के परिवार के लोगों के कोरोना इलाज की चिंता भी सरकार करेगी ।
अपना दायित्व शिद्दत से निभा रहे मीडियाकर्मी।
सीएम शिवराज ने मीडियाकर्मियों को साधुवाद देते हुए कहा कि वे कोरोना महामारी के काल में जन जागृति का धर्म शिद्दत से निभा रहे हैं।
पत्रकार बीमा योजना में भी है इलाज की सुविधा।
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में अधिमान्य और ग़ैर अधिमान्य पत्रकार साथियों को पहले से ही पत्रकार बीमा योजना अंतर्गत इलाज की सुविधा मिली हुई है। इसके अलावा पत्रकार कल्याण योजना से भी सहायता दी जा रही है । शासकीय व अनुबंधित निजी अस्पतालों में सभी के लिए मुफ़्त इलाज की सुविधा है।
अब सीएम की घोषणा के बाद प्रदेश भर के प्रिंट , इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया के सम्पादकीय विभाग के मीडिया कर्मी संक्रमित होने पर उनका इलाज सरकार करवाएगी।
Related Posts
November 9, 2023 ससुर कैलाश विजयवर्गीय के समर्थन में बहुएं भी दे रहीं घर – घर दस्तक
इंदौर : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं क्षेत्र क्रमांक एक के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय […]
May 10, 2022 अंतरराष्ट्रीय कराटे स्पर्धा के लिए इंदौर से 7 खिलाड़ियों का चयन
इंदौर : श्रीलंका में होने वाली अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रीमियर लीग स्पर्धा में इंदौर के […]
April 4, 2020 घर- घर किराना पहुंचाने के लिए वार्डों को किराना सप्लाय क्षेत्रों में बांटा। इन्दौर : लॉक डाउन व कर्फ्यू के दौरान घर-घर दूध पहुँचाने की व्यवस्था की तर्ज पर किराना […]
December 6, 2022 वीडी शर्मा द्वारा दायर मानहानि के मुकदमें में दिग्विजय सिंह को समन जारी करने के निर्देश
भोपाल : भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा द्वारा […]
July 20, 2021 सड़क पर कब्जा जमाकर कारोबार करनेवालों के खिलाफ व्यापारिक संगठन हुए लामबंद, तुरंत हटाने की मांग की
इंदौर : रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन, सराफा सोना चांदी जवाहरात एसोसिएशन और बर्तन निर्माता […]
June 6, 2021 हाइकोर्ट के आदेश की अवहेलना कर हड़ताल पर डटे जूनियर डॉक्टर्स, मरीजों की सेवा के लिए आयुष डॉक्टरों ने संभाली कमान
इंदौर : हाइकोर्ट के आदेश को भी हवा में उड़ाते हुए हठधर्मिता पर अड़े एलोपैथिक जूनियर […]
August 27, 2021 मोबाइल व मोटरसाइकिल चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल और 4 मोबाइल किए जब्त
इंदौर : वाहन चोरी करनें और घर में घुसकर नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों […]