नई दिल्ली। फरवरी के अंत में ही गर्मी ने दस्तक दे दी थी, लेकिन मार्च का महीना शुरू होते ही फिर से मौसम ने करवट ली और सर्दी वापस लगने लगी। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी, जमीन पर भी तेज हवाओं के साथ ठंड ने दस्तक दी है। पूर्वी और उत्तर भारत में 3 मार्च के बाद से ठंड हवाएं चल रही हैं। यूपी में तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। उत्तराखंड में भी रुक रुक कर बारिश हो रही है जिसकी वजह देहरादून, ऋषिकेश में भी ठंड का आलम है। दिल्ली एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से शाम और सुबह ठंडी हवा चल रही है और कई बार बारिश भी हो रही है। कुल मिलाकर तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।
यूपी में ठंड की दस्तक, मतगणना पर हो सकता है असर
शुक्रवार सुबह तेज आंधी के साथ सर्द भरी हवाओं के बीच आसमान पर छाई काली घटाओं के डेरे ने किसानों की भी नींद उड़ा दी है। शुक्रवार सुबह से ही तेज हवाओं के थपेड़ों की आवाज़ सुनकर लोग नींद से जाग कर बाहर निकले तो आसमान पर काली घटायें छाई मिली। आसमान पर अवतरित होने से पहले ही सूरज देवता बादलों की ओट में छिप कर रह गये।
आधे घंटे तक चली तेज हवाओं के आंधी में तब्दील होने के बाद ही गड़गड़ाहट के साथ बादलों ने बरसना शुरू कर दिया। काली घटाओं की ऐसी घेराबंदी है कि सुबह का नजारा शाम सरीखा दिखाई दे रहा है। मौसम में बदलाव की वजह से प्रशासन भी शनिवार को होने वाली मतगणना को लेकर चिंतित हो गया है। अगर मौसम ऐसा ही रहा तो मतगणना प्रभावित हो सकती है।
Related Posts
April 6, 2022 उत्साह के साथ मनाया गया बीजेपी का स्थापना दिवस, फहराया झंडा,निकाली गई रैली
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी का 43 वा स्थापना दिवस बुधवार को देश, प्रदेश के साथ इंदौर में […]
March 9, 2017 शनिवार से 4 दिन लगातार बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें अपना जरूरी काम शनिवार से लेकर बुधवार तक बैंक से संबंधित सभी जरुरी कामो को आप शुक्रवार तक ही निपटा लें […]
June 12, 2020 इंदौर के 19 सहित 23 मरीज अरविंदो से हुए डिस्चार्ज इंदौर : शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों से प्रति दिन मरीजों को स्वस्थ कर डिस्चार्ज किया […]
March 20, 2020 मप्र में भी कोरोना की दस्तक, एक ही परिवार के 4 लोगों में पाया गया संक्रमण..! जबलपुर : मध्य प्रदेश में भी कोरोना वायरस ने पैर पसार लिए हैं। जबलपुर में 4 मरीजों में […]
April 9, 2022 इंदौर पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता और हिमांशु द्विवेदी, इंदौर प्रेस क्लब के स्थापना दिवस समारोह में करेंगे शिरकत
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब के 60 वे स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने वरिष्ठ पत्रकार आलोक […]
May 12, 2021 आजाद नगर थाना प्रभारी डाबर लाइन अटैच, इंद्रेश त्रिपाठी को सौंपी गई थाने की कमान
इंदौर : मारपीट के मामले मे एक युवक को 72 घन्टे थाने मे बंद कर बेरहमी से पिटाई करने वाले […]
September 19, 2022 छात्र से मोबाइल पर गाली – गलौज करना झाबुआ एसपी को पड़ा महंगा, सीएम ने किया निलंबित
भोपाल : पॉलीटेक्निक के छात्र के साथ मोबाइल पर गाली - गलौज करना झाबुआ एसपी अरविंद तिवारी […]