कोरोना मुक्त भारत की कामना के साथ ओम शांति भवन में भी जले दीप..
Last Updated: April 6, 2020 " 04:20 am"
इंदौर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय इंदौर के सभी सेवा केंद्रों पर ब्रम्हाकुमारी बहनों एवं संस्थान से जुड़े हजारों भाई बहनों ने कोरोना मुक्त भारत बनाने के लिए शुभ संकल्प लेते हुए अपने-अपने स्थानों पर दीप जलाएं। इंदौर जोन मुख्यालय ज्ञान शिखर, ओम शांति भवन में समर्पित भाई बहनों ने विश्व ग्लोब के सामने दीप जलाकर करोना मुक्त भारत, करोना मुक्त विश्व बनाने हेतु दीप जलाया। मुख्य क्षेत्रीय समन्वयक ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने स्वयं के प्रति और सर्व आत्माओं की सुरक्षा हेतु ज्ञानसूर्य परम ज्योति परमात्मा से प्रतिदिन ध्यान लगाने का आह्वान किया।