रक्षा शक्ति समूह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर रोपें पौधे, जरूरतमंदों को वितरित की राशन किट

  
Last Updated:  June 5, 2021 " 10:42 pm"

इंदौर : इंदौर में पुलिस अधिकारियों की पत्नियों का एक क्लब है। इसी के तहत जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए रक्षा शक्ति नाम के एक ग्रुप का गठन अनुपमा विवेक जौहरी के मार्गदर्शन में और मीनाक्षी हरिनारायणचारी मिश्र की अध्यक्षता में किया गया है। इसकी सह अध्यक्ष नवनीता मनीष कपूरिया हैं व कार्यकारी सचिव अति पुलिस अधीक्षक मनीषा पाठक सोनी हैं। इसमें सीनियर रैंक के कई पुलिस अधिकारी व रिटायर्ड अधिकारियों की पत्नियां भी सक्रिय सदस्य रूप में जुड़ी हुई हैं।

रक्षा शक्ति समूह द्वारा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए अभियान की शुरुआत शनिवार को डीआरपी लाइन इंदौर में जरूरतमंद लोगों को राशन पैकेट वितरण के साथ की गई। रक्षा शक्ति समूह की ओर से मीनाक्षी हरिनारायणचारी मिश्र, नवनीता मनीष कपूरिया, काकोली अरविंद तिवारी, उषा महेश जैन, प्रतिमा आर.पी. सिंह, ऋतु अखिलेश झक, आराधना देवेंद्र पाटीदार, मनीषा पाठक सोनी सहित अन्य सदस्यों व पुलिस अधिकारियों द्वारा आवश्यक सामग्रियों के राशन पैकेट 56 जरूरतमंद सीनियर सिटीजन व लोगों के परिवारों को वितरित किए गए।

पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रक्षा शक्ति समूह की पदाधिकारी और सदस्याओं ने डीआरपी लाइन परिसर में पौधारोपण भी किया। वहां रहने वाले प्रत्येक पुलिस परिवार ने अपने नाम का एक पौधा लगाया जिसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी उसी परिवार द्वारा ली गई।

इस अवसर पर मीनाक्षी हरिनारायणचारी मिश्र ने कहा कि, हम पुलिस परिवार के सदस्य है तो पुलिस की तरह ही जनसेवा की हमारी भी जिम्मेदारी बनती है। महामारी के इस कठिन दौर में जरूरतमंद लोगों के हम कुछ काम आ सके, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, रक्षा शक्ति समूह का यह छोटा सा प्रयास है। उन्होंने कहा कि, पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखना व पर्यावरण संरक्षण हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है, इसके लिये हम सभी को अपनी ओर से हरसंभव प्रयास करते हुए ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे ही नहीं लगाने है वरन उनकी देखभाल के साथ पर्यावरण के हित में अपने स्तर पर जो संभव हो सके वो करना भी है। इस मौके पर सभी को पर्यावरण की रक्षा की शपथ भी दिलाई गई।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *