उज्जैन : श्रावण के पहले सोमवार पर राजाधिराज बाबा महाकाल राजसी ठाट- बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले। उंज्जैन कलेक्टर व एसपी ने पालकी को कंधा देकर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया।
बाबा महाकाल को पेश किया गार्ड ऑफ ऑनर।
मन्दिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस की टुकड़ी ने बाबा महाकाल के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया। उसके बाद पालकी में विराजित बाबा महाकाल की सवारी हरसिद्धि मन्दिर के पास से होते हुए क्षिप्रा तट रामघाट पहुंची। वहां क्षिप्रा के जल से बाबा महाकाल का अभिषेक- पूजन किया गया। पूजन के बाद महाकाल की सवारी गाजे- बाजे के साथ हरसिद्धि व बड़ा गणेश मंदिर के सामने से होते हुए वापस महाकालेश्वर मंदिर लौटी। मार्ग में बाबा महाकाल की पालकी के दर्शन – पूजन के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। कोरोना के चलते की गई बेरिकेडिंग को लांघकर श्रद्धालु पालकी के समीप पहुंच गए और बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया। हालांकि जिला व पुलिस प्रशासन ने चाक चौबंद इंतजाम कर रखे थे।
Related Posts
February 20, 2020 बॉबी छाबड़ा के फर्जीवाड़े का अयोध्यापुरी के भूखंड धारक भी भुगत रहे खामियाजा इंदौर : सहकारी सोसायटियों की जमीनों की बंदरबाट करने वाला भूमाफिया बॉबी छाबड़ा पुलिस की […]
March 4, 2022 दूध के मनमाने भाव बढाना उपभोक्ताओं की जेब पर डाका- मालू
इंदौर : दूध उपभोक्ताओं की रोज की अनिवार्य जरूरत है। गर्मी से पहले प्रति लीटर 3₹ बढ़ाना […]
February 10, 2021 15 फरवरी से प्रारंभ होगा ग्वालियर मेला, 50 फीसदी टैक्स में मिलेगी छूट
ग्वालियर : कोरोना का संकट झेल चुके हजारों कारोबारियों के लिए सात फरवरी को मुख्यमंत्री […]
October 8, 2021 हँसदास मठ में नवरात्रि महोत्सव के तहत शुरू हुआ दुर्गा सप्तशती का पाठ
इंदौर : बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित हंसदास मठ परिसर पर महामंडलेश्वर महंत रामचरणदास […]
April 26, 2021 18 फ़ीसदी ग्रोथ रेट के साथ मिले 18 सौ से ज्यादा नए संक्रमित, 718 ने दी कोरोना को मात
इंदौर : कोरोना संक्रमित नए मरीजों के मिलने का सिलसिला सतत जारी है, हालांकि ग्रोथ रेट 17 […]
September 3, 2022 ऑडिट प्रोसिजर को मैन्युअल से कंप्यूटर पर किया जाए शिफ्ट – सोलंकी
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन एवं इंदौर सीए शाखा द्वारा टैक्स ऑडिट थ्रू […]
June 11, 2020 अनलॉक में सुधर रहे इंदौर के हालात, डेढ़ फीसदी पर पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा इंदौर : आशंका के विपरीत अनलॉक पीरियड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। […]