कोरोना संक्रमण के इलाज में आवश्यक रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते 02 आरोपियों को क्राइम ब्रांच व तिलक नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर बन्दी बनाया है।
आरोपियों से 01 रेमडेसीवीर इंजेक्शन, 02 मोबाइल व एक कार जब्त की गई।
क्राइम ब्रांच को सूचना प्राप्त हुई थी की दो व्यक्ति फोनेक्स हॉस्पिटल बिचौली हप्सी रोड पर कार में बैठे हैं और रेमडेसीवीर इंजेक्शन बेचने के लिए लोगो से बात कर रहे हैं। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच व थाना तिलक नगर की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार में बैठे आरोपियों को धर- दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम प्रीतेश पिता सरदरमल सकलेचा उम्र 42 साल निवासी महावीर नगर और अंकित पिता रमेश सोलंकी उम्र 26 साल निवासी संचार नगर,कनाडिया रोड इंदौर होना बताए। आरोपी ग्राहक से बातचीत कर उसे 30,000 रू. में इंजेक्शन बेचने की फिराक में थे।
दोनों आरोपियों पर थाना तिलक नगर के अपराध क्रमांक 163/21 धारा 188, 34, 420भादवि, 3 (महामारी अधिनियम 1897) के अंतर्गत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
Related Posts
January 5, 2022 अनाथों पर अनवरत ममता लुटाती रही सिंधुताई।
"अनोखी महिला जो थी करुणा की अनंत शक्ति सागर।
मानवता की राह में सतत चलने वाली […]
July 15, 2020 नहीं रहा अब शिवालयों में भीड़ का डेरा.. शिव का प्रिय मास श्रावण इस बार भक्तों की अनोखी परीक्षा लेने आया है। न ज्योतिर्लिंग के […]
May 3, 2024 कांग्रेस से भाजपा में गए ‘बम’ पर मंडराए अदालती बादल
अब 10 मई को फूटेगा बम !
कोर्ट को सौंपी फैकल्टी डॉटा वाली पेन ड्राइव ।
♦️कीर्ति […]
May 22, 2021 एलोपैथी पर सवाल खड़े कर फंसे बाबा रामदेव, आइएमए ने सरकार से की बाबा पर कार्रवाई की मांग
नई दिल्ली : अस्पतालों की भारी लूटखसोट, तमाम ट्रीटमेंट के दावे के बावजूद कोरोना से […]
March 24, 2021 अभियोजन अधिकारियों के लिए आयोजित की गई ऑनलाइन नेशनल कॉन्फ्रेंस
इंदौर : सी.ए.पी.टी. (सेन्ट्रल एकेडमी फॉर पुलिस ट्रेनिंग), भोपाल में 23 मार्च को […]
June 8, 2020 इंदौर में पूरीतरह नियंत्रण में है कोरोना, 64 फीसदी से ज्यादा हो गया है रिकवरी रेट- सीएम इंदौर : सीएम शिवराज का कहना है कि इंदौर में कोरोना संक्रमण अब पूरीतरह नियंत्रण में है। […]
July 2, 2021 बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने मोघे से की सौजन्य भेंट, दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
इंदौर : बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,जबलपुर सांसद राकेश सिंह शुक्रवार को इंदौर […]