रणकौशल और युद्धनीति के मामले में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सेनाओं में से एक है भारतीय सेना

  
Last Updated:  July 28, 2025 " 08:27 pm"

कारगिल युद्ध की अनकही गाथाओं पर रक्षा विशेषज्ञ डॉ. कुलकर्णी ने डाला प्रकाश।

इंदौर : कारगिल विजय दिवस पर रक्षा विशेषज्ञ डॉ. भारत कुलकर्णी का व्याख्यान कार्यक्रम देवास नाका स्थित वायु परिसर में आयोजित किया गया। व्याख्यान का विषय था ‘कारगिल – अनकही कहानियां’।

रण कौशल व युद्धनीति के मामले में सर्वश्रेष्ठ है भारतीय सेना।

डॉ. कुलकर्णी ने कारगिल युद्ध पर सारगर्भित उद्बोधन देते हुए ऐसी कई प्रेरक घटनाओं का वर्णन किया जो भारतीय सेना के शौर्य, सांहस, वीरता, नेतृत्व, टीम भावना, त्वरित निर्णय, समय और आपदा प्रबंधन जैसे गुणों को रेखांकित करते हैं। उन्होंने अपने व्याख्यान में ये बखूबी साबित किया कि भारतीय सेना रणकौशल और युद्धनीति के मामले में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सेनाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध भारतीय सेना बेहद जटिल हालातों में लड़ा और उसमें विजय प्राप्त की। डॉ. कुलकर्णी ने युद्ध से मिले अनुभव उद्यमिता में कैसे उपयोगी हो सकते हैं..? इस बात को भी शिद्दत से सामने रखा।

कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथि वक्त डॉ. भारत कुलकर्णी का परिचय वायु इंडिया की चेयरपर्सन डॉ. प्रियंका मोक्षमार ने दिया। वायु के प्रबंध निदेशक प्रणव मोक्षमार ने डॉ. कुलकर्णी का स्वागत करने के साथ उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। अंत में कारगिल के शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में वायु इंडिया की टीम के साथ प्रबुद्धजन भी मौजूद रहे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *