भोपाल : आमतौर पर देश की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगाने वाले सेना के जवानों का हम अलग- अलग तरीकों से शुक्रिया अदा कर उनके जज्बे को सलाम करते हैं, लेकिन रविवार को भोपाल में कुछ और ही नजारा दिखाई दिया। वायुसेना के हेलिकॉप्टर उन कर्मवीर योध्दाओं पर फूल बरसा रहे थे, जो अपनी जिंदगी की परवाह किये बिना कोरोना पीड़ितों की जिंदगी बचाने में जुटे हैं।
कोरोना कर्मवीरों पर बरसाए सेनिटाइज किये फूल।
सेना और वायुसेना द्वारा कोरोना कर्मवीरों के सम्मान में देशभर में चलाए गए इस अभियान के तहत भोपाल के एम्स और चिरायु अस्पताल के डॉक्टर्स, नर्स और अन्य पैरामेडिकल स्टॉफ पर हेलिकॉप्टर के जरिये फूलों की बारिश की गई। दोनों अस्पतालों के तमाम कर्मवीर योद्धा अस्पताल के सामने प्रांगण में एकत्रित हुए थे। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए खड़े इन कर्मवीर योद्धाओं पर सेनिटाइज किये हुए करीब 4 क्विंटल फूल हेलिकॉप्टर से बरसाए गए। इसके अलावा सेना के बैंड ने उनके सम्मान में सुमधुर धुनें पेश की।सेना, वायुसेना की ओर से मिले इस सम्मान पर तमाम डॉक्टर्स, नर्स और पैरामेडिकल स्टॉफ अभिभूत नजर आए। उन्होंने अपने सम्मान के लिए सेना, वायुसेना को धन्यवाद दिया।इस अवसर पर मौजूद जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भी तालियां बजाकर कोरोना कर्मवीरों की हौंसला अफजाई की। बताया जाता है कि ये समूचा अभियान विंग कमांडर अभिषेक यादव और ग्रुप कैप्टन एस टोकेकर के मार्गदर्शन में पूरा किया गया।
Related Posts
July 14, 2021 इंदौर पुलिस की मानवीय पहल, सड़क पर रह रही मानसिक दिव्यांग महिला को पहुंचाया निराश्रित सेवा आश्रम
इन्दौर : पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था के साथ अपने सामाजिक दायित्वों का […]
August 25, 2020 रायपुर में सेक्स रैकेट में पकड़ी गई 2 लड़कियां कोरोना संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप रायपुर : पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि एनएच-53 से लगे मालीडीह गांव में […]
May 31, 2021 सेवा कार्य के तहत मोघे- मूलचंदानी ने भोजन के पैकेट किए वितरित
इंदौर : बीजेपी के "सेवा ही संगठन-2" अभियान के तहत एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार […]
February 11, 2024 जीवन में प्राप्त धन व यश की सार्थकता समाज को लौटाने में है : स्वामी अवधेशानंद जी
सालासर धाम में इंदौर के बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा 40 करोड़ की लागत […]
January 11, 2024 राम मंदिर के लिए 500 सौ वर्ष पहले पहला बलिदान राजा मेहताब सिंह ने दिया था : विजयवर्गीय
कैलाश विजयवर्गीय ने जारी किया राम मंदिर संघर्ष की कहानी का वीडियो, कहा राजा महताब सिंह […]
August 12, 2020 छह फीसदी से ऊपर बना हुआ है कोरोना संक्रमण का ग्रोथ रेट, 34 सौ से ज्यादा बैकलॉग सैम्पलों की होनी है जांच…? इंदौर: कोरोना संक्रमण के मामले लगातार डेढ़ सौ के ऊपर बनें हुए हैं। ग्रोथ रेट भी साढ़े छह […]
July 25, 2020 कोरोना संक्रमण ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक दिन में मिले 150 से ज़्यादा मरीज…! इंदौर : जुलाई माह में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण ने शुक्रवार को नई छलांग लगाते हुए 150 […]