इंदौर : कोरोना गाइडलाइन के अनुपालन में लापरवाही बरतने का नतीजा सामने आ रहा है। कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। बीते चार दिनों से लगातार संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार 15 फरवरी को संक्रमित मामलों की संख्या 90 के पार हो गई। ग्रोथ रेट भी बढ़कर 5 फीसदी हो गया है। यही हालत रहे तो हालात पुनः गंभीर हो सकते हैं।
93 नए संक्रमित मामले आए सामने।
सोमवार को 1670 सैम्पल लिए गए। रैपिड एंटीजन मिलाकर 1947 सैम्पलों की जांच की गई। 1850 निगेटिव पाए गए। 93 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 4 रिपीट पॉजिटिव निकले। आज दिनांक तक कुल 810809 सैम्पलों की जांच की गई है। अब तक कुल 58180 पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें से 98 फीसदी रिकवर हो चुके हैं।
61 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
सोमवार को कोरोना को हराकर 61 मरीज घर लौटे। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 56881 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 372 का इलाज फिलहाल चल रहा है।
कोई नई मौत नहीं।
सोमवार को कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। आज दिनांक तक कुल 927 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।
Related Posts
February 20, 2023 निजी कॉलेज की प्राचार्या को छात्र ने घासलेट डालकर जलाया
प्राचार्या को गंभीर झुलसी हालत में अस्पताल में किया गया भर्ती।
सिमरोल पुलिस ने आरोपी […]
May 10, 2023 मध्यप्रदेश रॉयल का विजय अभियान जारी..
रियल राजस्थान को बड़े अंतर से दी मात।
इंदौर : मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ, क्रीड़ा भारती […]
March 8, 2022 इंदौर आगमन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिवसीय इंदौर, उज्जैन व […]
February 22, 2023 ये विकास यात्रा नहीं बीजेपी की निकास यात्रा है – बाला बच्चन
हर क्षेत्र में असफल रही है शिवराज सरकार।
आगामी विधानसभा चुनाव में 150 सीटें जीतकर […]
January 25, 2023 बागड़ी के साथ किए गए बर्ताव पर अग्रवाल समाज ने जताई नाराजगी
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से की अरविंद बागड़ी को इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बहाल […]
August 29, 2020 इंदौर में PGI खोलने की मांग को लेकर मोघे ने सीएम शिवराज को सौंपा पत्र इंदौर : पूर्व सांसद एवं महापौर कृष्ण मुरारी मोघे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के समक्ष […]
April 10, 2025 कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है, पूरी बीजेपी एक परिवार..
बीजेपी के 46वे स्थापना दिवस पर आयोजित सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन में बोले मंत्री कैलाश […]