इंदौर : कोरोना संक्रमण को लेकर बीते दो दिनों से राहत के संकेत मिल रहे हैं। मंगलवार को संक्रमित मामले 18 दिनों के बाद 5 सौ से कम दर्ज हुए थे। बुधवार 9 दिसम्बर को इसमें और गिरावट दर्ज की गई। ग्रोथ रेट भी घटकर 9 फीसदी से कम हो गया। हालांकि कोरोना से होनेवाली मौतों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। प्रतिदिन 3 से 5 संक्रमितों की मौत हो रही है।
456 नए संक्रमित मिले।
बुधवार को 1984 सैम्पल लिए गए। 5166 सैम्पलों की जांच की गई। 4647 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 456 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 54 रिपीट पॉजिटिव निकले जबकि 9 खारिज किए गए। आज दिनांक तक की बात करें तो 559614 सैम्पलों की जांच की गई। 47427 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 41 हजार से ज्यादा ठीक भी हो चुके हैं।
3 मरीजों की जिंदगी ने छोड़ा साथ।
बुधवार को 3 और मरीजों की जिंदगी पर कोरोना ने ग्रहण लगा दिया। इन्हें मिलाकर अब तक 799 मरीज कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।
312 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
बुधवार को 312 मरीज कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे। इसी के साथ कोरोना को परास्त करने वालों की तादाद बढ़कर 41453 हो गई है। 5175 संक्रमित मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।
Related Posts
May 19, 2021 राजधानी के चिरायु अस्पताल प्रबंधन की पीएमओ से की गई शिकायत।
भोपाल : राजधानी भोपाल के चिरायु अस्पताल की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय से की गई है।इस […]
December 5, 2021 जिलाबदर अवधि में शहर में घूमते पकड़ाया कुख्यात बदमाश
इंदौर: कुख्यात गुण्डा व जिलाबदर बदमाश, क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना सदर बाजार की संयुक्त […]
October 3, 2021 इंडियन ऑयल के सौजन्य से कैदियों को खेलों में किया जाएगा प्रशिक्षित
इंदौर : देश की विभिन्न जेलों पर इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड के सौजन्य से बंदियों का […]
February 15, 2017 इसरो ने एक साथ अंतरिक्ष में भेजे 104 सैटेलाइट, जानें 10 बड़ी बातें नई दिल्ली।आंध्र प्रदेश में स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक और कामयाबी […]
August 24, 2022 लता अलंकरण के तहत संभागस्तरीय सुगम संगीत स्पर्धा अब 13 सितंबर को होगी
इंदौर : संस्कृति संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा इन्दौर में आयोजित किए जाने वाले लता […]
March 5, 2021 महाशिवरात्रि पर 25 हजार लोगों को ही महाकाल मंदिर में ऑनलाइन पंजीयन के जरिए दर्शन की मिलेगी अनुमति
ऑनलाइन, एप अथवा टोल फ्री नंबर पर प्री बुकिंग करवाई जा सकेगी।
प्री बुकिंग कराने वाले […]
September 18, 2020 एक दिन में चार सौ के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, अस्पतालों में महसूस हो रही बेड की कमीं इंदौर : कोरोना संक्रमण शहर में चार सौ का आंकड़ा पार करने को बेताब है। मरीजों की बढ़ती […]