इंदौर : कोरोना के फैलाव को रोकने में किए जा रहे समन्वित प्रयासों को अब सफलता मिलती दिख रही है। डॉक्टर्स, नर्स, अन्य पैरामेडिकल स्टॉफ, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, नगर निगम और अन्य विभागों के साथ इंदौर के बाशिंदों ने कोरोना के खिलाफ एकजुट होकर छेड़ी जंग का ही सुखद परिणाम अब सामने आ रहा है। बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार कमीं आ रही है। बुधवार को सीएमएचओ कार्यालय द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन से भी इस बात की पुष्टि हुई है।
केवल 18 नए पॉजिटिव मरीज मिले।
मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक बुधवार को 1174 सैम्पल जांच हेतु भेजे गए थे, इनमें से 556 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। 538 सैम्पल्स की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। केवल 18 सैम्पल पॉजिटिव मिले जो 4 फीसदी से भी कम हैं। इन्हें मिलाकर आज दिनाक तक 10 हजार 985 सैम्पल्स की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। इनमें से 1699 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए। 1021 मरीजों का शहर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
2 और मौत, कुल तादाद हुई 83
मेडिकल बुलेटिन में दी गई जानकारी के मुताबिक बुधवार को 2 और मरीजों ने दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर अभी तक कोरोना से 83 मरीजों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
क्वारनटाइन सेंटर से 127 को छुट्टी।
बुधवार को विभिन्न स्थानों पर बनाए गए क्वारन टाइन सेंटरों से 127 लोगों को घर भेज दिया गया । इनके साथ कुल 1780 लोग क्वारनटाइन सेंटरों से अभी तक घर भेजे जा चुके हैं।
Related Posts
September 5, 2020 फीस को लेकर स्कूल प्रबंधन के दबाव में खुदकुशी करने वाले छात्र को पालक संघ ने दी श्रद्धांजलि इंदौर : ग्रीन फील्ड स्कूल प्रबंधन द्वारा फीस नहीं जमा करने पर छात्रों पर इतना दबाव बनाया […]
March 21, 2024 शराब घोटाला मामले में ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को किया गिरफ्तार
हाई कोर्ट से केजरीवाल को राहत नहीं मिलने के बाद ईडी ने की गिरफ्तारी।
नई दिल्ली : […]
February 25, 2025 अमर गायक मुकेश के 100 गीत पेश करेंगे आलोक वाजपेई
इंदौर : महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मंगलवार शाम (25, फ़रवरी) साढ़े छह बजे से […]
March 15, 2017 ईवीएम धोखाधड़ी के खिलाफ कोर्ट जाएंगेः मायावती बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में जीत के बाद भाजपा […]
May 20, 2021 कोरोना पर कसने लगा शिकंजा, नए संक्रमितों से दोगुना हो रहे रिकवर, मृत्यु दर में भी आई कमी
इंदौर : कोरोना के प्रकोप में गिरावट का दौर जारी है। पाजिटिविटी रेट में लगातार कमीं आ […]
December 31, 2023 व्यापारी को जान से मारने की सुपारी लेने वाले बदमाश पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा
इंदौर : खूंखार सुपारी किलर को क्राइम ब्रांच, इंदौर ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी […]
November 30, 2019 बीजेपी का पलटवार, अपनी नाकामी का ठीकरा केंद्र पर फोड़ना चाहती है कमलनाथ सरकार इंदौर : केंद्र सरकार पर मप्र के साथ कथित भेदभाव का आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने इंदौर सहित […]