इंदौर : रविवार को एमआरटीबी अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज के भागने से हड़कम्प मच गया। आनन- फानन में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें सक्रिय हो गई।दिए गए पते पर उसकी खोजबीन की गई पर वह नहीं मिला। बाद में रिश्तेदारों के यहां पड़ताल करने पर एक रिश्तेदार के यहां से उसे पकड़ने में कामयाबी मिल गई।
खजराना में मिला भागा मरीज।
एमआरटीबी अस्पताल से भागे मरीज का नाम साजिद पिता सरफराज उम्र 42 वर्ष बताया गया है। वह तंजीम नगर खजराना निवासी रिश्तेदार के यहां जाकर छुप गया था। घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया।
सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि यह मरीज कहां- कहां गया और किन- किन लोगों से मिला इसकी जानकारी एकत्र की जा रही है। उन सभी को क्वारनटाइन किया जाएगा।
कोरोना संक्रमितों का रखेंगे पूरा ध्यान।
कलेक्टर मनीष सिंह के ध्यान में भी यह बात लाई गई तो उनका कहना था कि कोरोना चिन्हित अस्पतालों, आइसोलेशन व क्वारनटाइन सेंटरों पर पुलिस की तैनाती की जा रही है वहीं खान- पान और अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है। सुविधाएं अच्छी होंगी तो लोग नहीं भागेंगे।
Related Posts
February 1, 2025 किडनी ट्रांसप्लांट के बाद शादी, नौकरी और अब रिटायरमेंट
1988 में हुआ था पुलिस विभाग में पदस्थ विनोद कुमार चौरसिया का किडनी […]
April 10, 2024 कुख्यात फरार बदमाश सोमला का खास सहयोगी गिरफ्तार
इंदौर : बाणगंगा थाना क्षेत्र की लंदन विला कॉलोनी स्थित इंडियन ऑयल कंपनी के मैनेजर के घर […]
March 31, 2023 ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए जरूरी कदम उठाएं शासन – प्रशासन – नेमा
इंदौर : पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा ने गुरुवार को पटेल नगर मंदिर में हो रहे धार्मिक […]
November 21, 2022 वीर सावरकर को लेकर राहुल गांधी के बयान के खिलाफ बीजेपी ने किया प्रदर्शन
वीर सावरकर को लेकर की गई टिप्पणी राहुल गांधी एवं कांग्रेस के मानसिक दिवालियेपन को […]
April 12, 2020 6 और इंदौरी बाशिंदों ने कोरोना को दी मात। अभी तक 35 प्राप्त कर चुके हैं कोरोना पर विजय इंदौर : संकट कितना भी बड़ा क्यों न हो, मुसीबत कितनी भी विकराल क्यों न हो, हौंसले, जज्बे […]
March 11, 2023 एसआई ने पत्नी और बच्ची की हत्या कर की ट्रेन से कटकर खुदकुशी
भोपाल : पुलिस की विशेष शाखा के सब इंस्पेक्टर सुरेश तायडे ने अपनी पत्नी और बच्ची को मार […]
November 19, 2019 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सराफा विद्या निकेतन का वार्षिकोत्सव इंदौर : सराफा विद्या निकेतन का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। खेल व उच्च […]