इंदौर : भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण मुरारी मोघे ने इंदौर और रतलाम में दवा कंपनी इप्का द्वारा बनाई जा रही हाइड्रो ऑक्सीक्लोरिन और क्लोरोक्विन फास्फेट दवाओं के एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। श्री मोघे ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस सम्बंध में बात की है। उन्होंने बताया कि इप्का कंपनी से उक्त दोनों दवाओं का अनुबंध कोरोना का संक्रमण फैलने के बाद अमेरिका ने किया है। इनमें से एक दवा हाइड्रो ऑक्सीक्लोरिन का अनुबंध तो केंद्र सरकार ने हाल ही में खत्म कर दिया है लेकिन क्लोरोक्वीन फास्फेट का अनुबंध के तहत अभी भी एक्सपोर्ट हो रहा है।
इम्पोर्ट की गई दाल लाने की व्यवस्था करें।
श्री मोघे ने मुख्यमंत्री को बताया कि बाजारों में आने वाले दिनों में दालों की कमीं हो सकती है। पिछले दिनों केंद्रीय कृषि मंत्री से चर्चा के बाद केंद्र सरकार द्वारा मिल मालिकों को दालों के इम्पोर्ट के लाइसेंस दिए गए हैं। दाल मिल मालिकों ने बड़ी मात्रा में मूंग उड़द आदि का इम्पोर्ट भी कर लिया है। लेकिन यह स्टॉक मुंबई में पड़ा हुआ है। श्री मोघे ने बताया कि प्रदेश में कटनी, इंदौर और नरसिंहपुर में बड़ी संख्या में दाल मिलें है। इन्हें अपना स्टॉक मुंबई से यहां तक लाने की अनुमति की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की जाए। वहीं श्री मोघे ने मुख्यमंत्री से कहा कि प्रदेश में दालों का संकट न हो इसके लिए दाल मिल मालिकों को जिला प्रशासन के माध्यम से आवश्यकता अनुसार कर्मचारियों के पास जारी किए जाएं।
Related Posts
May 22, 2021 एलोपैथी पर सवाल खड़े कर फंसे बाबा रामदेव, आइएमए ने सरकार से की बाबा पर कार्रवाई की मांग
नई दिल्ली : अस्पतालों की भारी लूटखसोट, तमाम ट्रीटमेंट के दावे के बावजूद कोरोना से […]
December 19, 2023 सिंगल क्लिक के जरिए सीएम यादव करेंगे हुकमचंद मिल के मजदूरों की बकाया राशि का वितरण
महापौर के प्रयास को मिली सफलता, मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद।
शहर के 24 मीटर से अधिक […]
February 14, 2023 शिवनारायण मिस्टर प्रेस्टीज और सिया मिस प्रेस्टीज के खिताब से सम्मानित
प्रेस्टीज स्कूल में फेयरवेल सेरेमनी का हुआ आयोजन।
इंदौर : प्रेस्टीज पब्लिक स्कूल में […]
April 11, 2022 खरगौन में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में, गृहमंत्री मिश्रा ने कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश
खरगौन : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में रविवार को रामनवमी पर निकली शोभायात्रा पर पथराव, […]
January 14, 2024 बीजेपी महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया मकर संक्रांति का पर्व
एक - दूसरे को हल्दी - कुमकुम लगाकर और तिल गुड़ का वितरण कर मकर संक्रांति पर्व की दी […]
September 7, 2022 यूजीसी के संयुक्त सचिव नियुक्त होने पर डॉ. वर्मा का किया गया स्वागत
इंदौर : डॉ राजेश वर्मा को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली में संयुक्त सचिव पद पर […]
July 23, 2021 टोक्यो में 32 वे ओलिम्पिक खेलों का रंगारंग शुभारम्भ, मनप्रीत और मैरीकॉम ने थामा तिरंगा
नई दिल्ली : जापान की राजधानी टोक्यो में खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ ओलिंपिक- 2020 का […]