इंदौर : कोरोना संक्रमण के फैलाव पर जिले में काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सका है पर संक्रमण से होनेवाली मौतों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। 2 से 4 लोगों की मौत लगभग रोज हो रही है। बुधवार को भी कोरोना संक्रमित 4 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
36 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए।
सीएमएचओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार 3 जून को 1441 सैम्पल जांच हेतु भेजे गए थे। 1123 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें से 1056 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 36 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।शेष 31 सैम्पल रिजेक्टेड हैं या कुछ और इसका खुलासा नही किया गया है। आज दिनांक तक की बात करें तो 39 हजार 704 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमें से 3633 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं।
4 और संक्रमित मरीजों की थमीं सांसें।
बुधवार को कोरोना से लड़ते हुए 4 और मरीजों ने अपने प्राण त्याग दिए। इन्हें मिलाकर आज दिनांक तक इंदौर में कुल 145 लोग कोरोना संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं।
52 और मरीजों ने कोरोना को पछाड़ा, अब तक 60 फीसदी मरीज हुए रिकवर।
कोरोना को परास्त करनेवालों की तादाद भी कम नहीं है। बड़ी संख्या में मरीज कोरोना के संक्रमण से बाहर आ रहे हैं। बुधवार को 52 मरीज विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 2184 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घरों को लौट चुके हैं। 1304 मरीजों का इलाज फिलहाल चल रहा है। ऐसे में औसत देखा जाए तो करीब 60 फीसदी मरीज रिकवर हो चुके हैं।
Related Posts
May 30, 2022 तीन दिवसीय सोया महाकुंभ का केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ
इंदौर : आईसीएआर-भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, सोयाबीन अनुसंधान एवं विकास सोसायटी, […]
September 8, 2022 ओंकारेश्वर में मुख्यमंत्री का किया गया आत्मीय स्वागत
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को खंडवा जिले के ओंकारेश्वर प्रवास पर […]
November 14, 2023 प्रधानमंत्री वो वाशिंग मशीन हैं जो कमल छाप डिटर्जेंट से भाजपाइयों के पाप धोते हैं
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह सपरा का सनसनीखेज आरोप।
इंदौर : बीजेपी की 18 […]
June 12, 2021 शनिवार से अनलॉक होगा इंदौर, सुबह 6 से शाम 6 बजे तक संचालित हो सकेंगी गतिविधियां
इंदौर : सूत्रों की मानें तो वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे की भोपाल में सीएम शिवराज से […]
January 24, 2021 पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती, 5 विभूतियों का किया गया सम्मान।
इंदौर : नेताजी सुभाष मंच ने शनिवार को स्वाधीनता संग्राम के अमर योद्धा नेताजी सुभाष […]
January 21, 2024 भंवरकुआं चौराहे पर निर्माणाधीन ब्रिज के पहले गर्डर की पूजन के साथ लॉन्चिंग
इंदौर : विकास प्राधिकरण द्वारा भंवरकुआं चौराहे पर निर्माणाधीन क्रांतिवीर टंट्या मामा […]
December 5, 2020 मामूली विवाद में दोस्त ने ही चाकू मारकर की दोस्त की हत्या
इंदौर : जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के स्नेह नगर में मामूली विवाद के चलते दोस्त ने ही दोस्त […]