इंदौर : सांसद शंकर लालवानी कोरोना से जंग को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को अचानक एमआरटीबी सेंटर में पहुंच गए।उन्होंने कोरोना से लड़ने के लिए किए गए इंतजामों को देखा और उनके बारे में जानकारी ली।विदेशों से लौटे व्यक्तियों की जांच, प्राथमिकता के आधार पर करने के लिए कहा। साथ ही ओपीडी और जांच के लिए एक-दूसरे के करीब खड़े लोगों को कम से कम एक मीटर की दूरी रखकर खड़े रहने की हिदायत दी। सांसद लालवानी ने अस्पताल प्रशासन को ये व्यवस्था सख्ती से लागू करने के निर्देश भी दिए।
तैयारी में न हो लापरवाही।
सांसद लालवानी ने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि अभी तक कोई कोरोना पॉजिटिव पेशेंट नहीं मिला है लेकिन हमें तैयारी पूरी रखनी है। किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
28 बेड का आईसीयू हो रहा तैयार..।
अधिकारियों ने बताया कि 28 बेड का ICU तैयार किया जा रहा है। जिस पर सांसद ने शीघ्रता से काम पूरा करने के निर्देश दिए।
सांसद शंकर लालवानी ने मौजूद अधिकारियों से फंड की व्यवस्था के बारे में भी पूछा और किसी भी ज़रुरत के लिए तुरंत मदद का भरोसा दिलाया।
Related Posts
June 18, 2024 बाग – टांडा का वाहन चोर गिरोह पकड़ाया, चोरी के तीस वाहन जब्त
इंदौर : दोपहिया वाहन चुराने वाली शातिर चोरों की बाग टाण्डा की गैंग को थाना भँवरकुआं व […]
December 6, 2024 बांग्लादेश के हालात पर है अमरीका की नजर
हिंसा रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए वहां की अंतरिम सरकार,
भारत के साथ अमरीका के हैं […]
August 31, 2022 बीजेपी कार्यालय में विधि विधान से की गई मंगलमूर्ति की स्थापना
इंदौर : भगवान श्री गणेश घरों - दफ्तरों और पांडालों के साथ राजनीतिक दलों के कार्यालयों […]
October 9, 2019 सुनहरी यादें लेकर इंदौर से विदा हुए विदेशी स्टूडेंट्स इंदौर : विश्व के 55 देशों के स्टूडेंट्स ने डीजे की धुनों पर थिरकते हुए एमरल्ड हाइट्स […]
September 10, 2021 खजराना पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेने हेतु की प्रतिभावान खिलाड़ी की आर्थिक मदद
इंदौर : इंदौर पुलिस शहर में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के अपने कर्तव्य […]
January 7, 2025 मप्र फाउंडेशन की मुंबई शाखा का गठन
एमपी के लोगों के लिए गर्व, अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा : विवेक तन्खा।
मुंबई : मध्य […]
May 6, 2022 आदर्श रहा है लोकसभा अध्यक्ष के बतौर सुमित्रा ताई का कार्यकाल – गडकरी
ताई के लोकसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल पर लिखित पुस्तक का विमोचन।
इंदौर : लगातार […]